Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मानसून के चलते 25 मई से बंद होंगे काजीरंगा अभयारण्य के जीप सफारी

काजीरंगा नेशनल पार्क में संचालित जीप सफारी सेवाएं 25 मई से मानसून सत्र के कारण आधिकारिक रूप से बंद कर दी जाएंगी। वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा तथा पार्कों के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

17 May 2026

मानसून के चलते 25 मई से बंद होंगे काजीरंगा अभयारण्य के जीप सफारी

गुवाहाटी। काजीरंगा नेशनल पार्क में संचालित जीप सफारी सेवाएं 25 मई से मानसून सत्र के कारण आधिकारिक रूप से बंद कर दी जाएंगी। वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा तथा पार्कों के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 24 मई तक जीप सफारी सामान्य रूप से संचालित होती रहेगी, जबकि 25 मई से पार्कों में पर्यटकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। मानसून के दौरान भारी वर्षा, बाढ़ तथा जंगल के रास्तों की खराब स्थिति के कारण सफारी संचालन सुरक्षित नहीं माना जाता।

हर वर्ष मानसून के मौसम में असम के कई राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों में पर्यटन गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद किया जाता है, क्योंकि जलस्तर बढ़ने से जंगल के मार्ग जलमग्न हो जाते हैं और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।

वन विभाग ने बताया कि मानसून समाप्त होने के बाद परिस्थितियां सामान्य होने पर अक्टूबर या नवंबर महीने में सफारी सेवाओं को पुनः शुरू किए जाने की संभावना है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मानसून के चलते 25 मई से बंद होंगे काजीरंगा अभयारण्य के जीप स
काजीरंगा नेशनल पार्क में संचालित जीप सफारी सेवाएं 25 मई से मानसून सत्र के कारण आधिकारिक रूप से बंद कर दी जाएंगी। वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा तथा पार्कों के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News