Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

डूरंड कप का कार्यक्रम घोषित, पांच शहरों में भिड़ेंगी 24 टीमें, 23 अगस्त को कोलकाता में फाइनल

डूरंड कप के 135वें संस्करण के पांच मेज़बान शहरों, भाग लेने वाली सभी 24 टीमों और मैच कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा बुधवार को कर दी गई है। एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल डूरंड कप का आयोजन इस वर्ष 25 जुलाई से 23 अगस्त तक किया जाएगा।

01 Jul 2026

डूरंड कप का कार्यक्रम घोषित, पांच शहरों में भिड़ेंगी 24 टीमें, 23 अगस्त को कोलकाता में फाइनल

कोलकाता। डूरंड कप के 135वें संस्करण के पांच मेज़बान शहरों, भाग लेने वाली सभी 24 टीमों और मैच कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा बुधवार को कर दी गई है। एशिया के सबसे पुराने और दुनिया के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल डूरंड कप का आयोजन इस वर्ष 25 जुलाई से 23 अगस्त तक किया जाएगा।

इस बार प्रतियोगिता कोलकाता, रांची, इम्फाल, शिलांग और गुवाहाटी में आयोजित होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 23 अगस्त को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

सात टीमें पहली बार बनेंगी डूरंड कप का हिस्सा

इस संस्करण में सात नई टीमें पहली बार डूरंड कप में भाग लेंगी। इनमें श्रीलंका सशस्त्र बलों की डिफेंडर्स एफसी, मेघालय प्रीमियर लीग चैंपियन नोंगकेसेह स्पोर्ट्स, सोशल एंड कल्चरल क्लब, बागपत एफसी, समलेश्वरी स्पोर्टिंग, एफसी रेंगदाई, मुंबई एफसी और एफसी1 शामिल हैं।

कोलकाता रहेगा मुख्य केंद्र

2019 से स्थायी मेज़बान बने कोलकाता में इस बार भी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा हिस्सा आयोजित होगा। यहां दो ग्रुप चरण, उद्घाटन मुकाबला, दो क्वार्टर फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। मैच विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन और किशोर भारती क्रीड़ांगन में होंगे।

कोलकाता चरण में रिकॉर्ड 17 बार की चैंपियन मोहुन बागान सुपर जायंट और 16 बार की विजेता ईस्ट बंगाल एफसी सबसे बड़े आकर्षण होंगे। इनके अलावा मोहम्मडन एससी, भारतीय सेना, सीआईएसएफ, साउथ यूनाइटेड एफसी, बागपत एफसी और समलेश्वरी स्पोर्टिंग भी हिस्सा लेंगी।

पहली बार मेजबानी करेगा रांची

रांची पहली बार डूरंड कप की मेज़बानी करेगा। बिरसा मुंडा स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त तक लीग चरण के मुकाबले और एक क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। यहां जमशेदपुर एफसी, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली, भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम और पहली बार भाग ले रही डिफेंडर्स एफसी (श्रीलंका) खेलेंगी।

इम्फाल में फिर गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच

मणिपुर की फुटबॉल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इम्फाल लगातार एक और बार डूरंड कप की मेज़बानी करेगा। खुमान लंपाक स्टेडियम में 28 जुलाई से 17 अगस्त तक मुकाबले होंगे। इस चरण में ट्राऊ एफसी, नेरोका एफसी, भारतीय नौसेना फुटबॉल टीम और पहली बार भाग ले रही एफसी रेंगदाई मैदान में उतरेंगी।

शिलांग में सेमीफाइनल का रोमांच

पिछले वर्ष की सफल मेज़बानी के बाद शिलांग इस बार भी टूर्नामेंट का अहम केंद्र रहेगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 31 जुलाई से 20 अगस्त तक मुकाबले होंगे, जिनका समापन एक सेमीफाइनल से होगा। यहां शिलांग लाजोंग एफसी, नोंगकेसेह एसएस एंड सीसी, लांगस्निंग एफसी और पहली बार भाग ले रही मुंबई एफसी हिस्सा लेंगी।

गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड पर रहेंगी निगाहें

इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 1 से 13 अगस्त तक लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे। यहां लगातार दो बार की चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के साथ एफसी1, बोडोलैंड एफसी और कार्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी मैदान में उतरेंगी।

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम

चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले कोलकाता, रांची और शिलांग में खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल शिलांग और कोलकाता में होंगे, जबकि 23 अगस्त को कोलकाता में फाइनल खेला जाएगा। डूरंड कप में एक बार फिर इंडियन सुपर लीग क्लबों, आई-लीग टीमों, सर्विसेज़ टीमों, उभरते भारतीय क्लबों और विदेशी सैन्य टीमों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति को उम्मीद है कि यह संस्करण भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डूरंड कप का कार्यक्रम घोषित, पांच शहरों में भिड़ेंगी 24 टीमे
डूरंड कप के 135वें संस्करण के पांच मेज़बान शहरों, भाग लेने वाली सभी 24 टीमों और मैच कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा बुधवार को कर दी गई है। एशिया के सबसे पुराने और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News