Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कोलकाता में तड़के विस्फोट से दहशत, बंद क्लब में धमाके से उड़ी टिन की छत

घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं

07 Mar 2026

कोलकाता में तड़के विस्फोट से दहशत, बंद क्लब में धमाके से उड़ी टिन की छत

कोलकाता। शहर के पाइकपाड़ा इलाके में शुक्रवार तड़के एक बंद पड़े क्लब में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों से इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना पाइकपाड़ा के गांगुलीपाड़ा लेन में हुई, जहां सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर जोरदार धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि क्लब की टिन की छत उड़कर पास की एक बहुमंजिला इमारत की छत पर जा गिरी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार कम से कम पांच बार जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि क्लब का दरवाजा और टिन की छत उखड़कर दूर जा गिरी थी और अंदर आग लगी हुई थी। घटना से घबराए लोगों ने तुरंत चितपुर थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया।
स्थानीय निवासियों का दावा है कि जहां विस्फोट हुआ, वहां पहले एक क्लब संचालित होता था, जो पिछले छह–सात महीनों से बंद पड़ा था। उनका कहना है कि क्लब और उससे सटे इलाके में प्रमोटिंग को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ लोगों का संदेह है कि इसी विवाद के चलते किसी ने परित्यक्त क्लब भवन में बम छिपाकर रख दिए थे।
घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इलाके में पुलिस तैनाती बढ़ाने और क्लब परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में कोलकाता के बीचोंबीच हुए इस विस्फोट की घटना से लोगों में स्वाभाविक रूप से चिंता और भय का माहौल बन गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंद क्लब में धमाके से उड़ी टिन की छत
घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News