Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आकाश में शनिवार को एक सीध में होंगे पृथ्वी, बृहस्पति और सूर्य

इस दिन एक महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें परिक्रमा करते हुए सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर), हमारा ग्रह पृथ्‍वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा (सीध) में आ रहे हैं, जिससे बृहस्‍पति हमसे नजदीक होने के कारण सबसे तेज चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखने जा रहा है।

09 Jan 2026

आकाश में शनिवार को एक सीध में होंगे पृथ्वी, बृहस्पति और सूर्य

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए शनिवार, 10 जनवरी का दिन बेहद खास होने जा रहा है। इस दिन एक महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें परिक्रमा करते हुए सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर), हमारा ग्रह पृथ्‍वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा (सीध) में आ रहे हैं, जिससे बृहस्‍पति हमसे नजदीक होने के कारण सबसे तेज चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखने जा रहा है।

मध्य प्रदेश की नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर जुपिटर, पृथ्‍वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस समय जुपिटर की पृथ्‍वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किलोमीटर (सबसे कम) होगी। दूरी कम होने के कारण गुरुदर्शन का यह सबसे अच्‍छा अवसर होगा। इस कारण जुपिटर सबसे अधिक चमकीला और अपेक्षाकृत बड़ा दिखाई देगा।

सारिका ने बताया कि आप बिना किसी टेलिस्‍कोप के जुपिटर को शाम को चमकते हुए पूर्व दिशा में देख सकते हैं, लेकिन अगर आप टेलिस्‍कोप से देखेंगे तो इसकी डिस्‍क की पटिटकाओं को तथा इसके चार गैलिलियन मून को भी देख पाएंगे। इस घटना के समय जुपिटर माइनस 2.68 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा।

उन्होंने बताया कि बृहस्‍पति जिसे गुरु भी कहते हैं, इस समय आकाश में मिथुन तारामंडल में है। यह शाम को उदित होने के बाद रातभर आकाश में रहकर मध्‍यरात्रि में सिर के ठीक उपर होगा तथा सुबह पश्चिम में अस्‍त हो जाएगा। खगोल प्रेमियों के लिए शनिवार को सुनहरा मौका है, जब पृथ्वी और बृहस्पति एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, इसलिए गुरुदर्शन का यह अवसर चूकिए मत।

सारिका ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्‍पति हमारे ग्रह पृथ्‍वी से लगभग 11 गुना चौड़ा है। अगर हमारी पृथ्‍वी को हम अंगूर के आकार की मानें तो जुपिटर का आकार बास्‍केट बॉल के आकार का होगा। जुपिटर की सूर्य से इतनी ज्‍यादा दूरी है कि सूर्यप्रकाश इस तक पहुंचने में लगभग 43 मि‍नट लगते हैं। जुपिटर के अब तक 95 चंद्रमा खोजे जा चुके हैं।_

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आकाश में शनिवार को एक सीध में होंगे पृथ्वी, बृहस्पति और सूर्
इस दिन एक महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें परिक्रमा करते हुए सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर), हमारा ग्रह पृथ्‍वी और सूर्य तीनों एक सरल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News