Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

चीन में भूकंप से हिली धरती, बीजिंग में महसूस किए गए तेज झटके

चीन में भूकंप से हिली धरती, बीजिंग में महसूस किए गए तेज झटके

19 May 2025

चीन में भूकंप से हिली धरती, बीजिंग में महसूस किए गए तेज झटके

चीन की राजधानी बीजिंग में रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। भूकंप स्थानीय समयानुसार आधीरात बाद 01:21 बजे पास के बंदरगाह शहर तियानजिन के उपनगर में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी और इसका केंद्र पड़ोसी हेबेई प्रांत के योंगकिंग काउंटी में बताया।

 

सीएनएन चैनल के अनुसार, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों की नींद टूट गई। विद्यार्थी अपने छात्रावासों से भाग खड़े हुए। चीन के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कमरों के पंखे और अन्य सामान तेजी से हिलते नजर आ रहे हैं। बीजिंग भूकंप एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र बीजिंग से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर था। राजधानी के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

एजेंसी ने बयान में कहा कि इससे शहर की इमारतों को कोई संरचनात्मक क्षति नहीं हुई। दैनिक जीवन या उत्पादन के सामान्य कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 22 मिलियन लोगों की आबादी वाला महानगर बीजिंग समय-समय पर आसपास के भूकंपों के झटकों से प्रभावित होता रहा है। बीजिंग का मैदान भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है और एक दर्जन से अधिक भूकंपीय फॉल्ट लाइनों का घर है। एक लाइन शहर के उत्तर-पूर्व में शुन्यी जिले से डाउनटाउन तक जाती है। बीजिंग के लोगों का कहना है कि आधी रात उन्हें तेज झटके महसूस हुए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भूकंप सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग टॉपिक में

रहा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चीन में भूकंप से हिली धरती, बीजिंग में महसूस किए गए तेज झटके
चीन में भूकंप से हिली धरती, बीजिंग में महसूस किए गए तेज झटके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News