Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंदी में था, जहां सुबह 10.08 बजे 13 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई।

21 Nov 2025

कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके

कोलकाता। शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई जिलों में लोग घरो और इमारतों से घबराकर बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के नरसिंदी में था, जहां सुबह 10.08 बजे 13 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई।

कोलकाता में झटके अचानक महसूस होते ही कई इलाकों में लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में सड़क पर निकल आए। पार्क स्ट्रीट, काकुरगाछी, बीटी रोड और साल्ट लेक जैसे क्षेत्रों में इमारतों से बाहर निकलती भीड़ देखी गई। कुछ स्थानों पर मल्टीस्टोरी इमारतों के निवासियों ने बताया कि झटकों के दौरान कमरे की दीवारें और फर्नीचर हिलते महसूस हुए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने तेज झटकों का अनुभव साझा किया है। कई यूजर्स ने अपने घरों के पंखो के हिलने के वीडियो पोस्ट किए, जबकि कुछ ने सडकों के वीडियो साझा किए जिनमें लोग भय से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। कुछ पोस्ट में ऑफिस और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स खाली कराते हुए भी तस्वीरें साझा की गईं।

असम के गुवाहाटी और आसपास के जिलों में भी झटके स्पष्ट महसूस हुए। अचानक आए भूकंप से लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश में इमारतों से बाहर निकल आए।

अधिकारियों के अनुसार अभी तक जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होने के कारण झटके अपेक्षाकृत ज्यादा तीव्र महसूस हुए।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता सहित बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके
शुक्रवार सुबह 10:10 बजे राजधानी कोलकाता के अलावा नदिया, मुर्शिदाबाद जिलों के साथ उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी, कूचबिहार, मालदा, उत्तर दिनाजपुर जिलों में भी झटके महस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News