Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, म्यांमार रहा केंद्र

राजधानी के कई इलाकों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में भी धरती कांप उठी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि झटके कोलकाता, हावड़ा और उत्तर बंगाल में महसूस किए गए है।

03 Feb 2026

कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, म्यांमार रहा केंद्र

मंगलवार रात करीब 9 बजकर 4 मिनट पर कोलकाता में अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी के कई इलाकों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में भी धरती कांप उठी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया गया कि झटके कोलकाता, हावड़ा और उत्तर बंगाल में महसूस किए गए है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में था, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 मापी गई। खबर है कि म्यांमार के अलावा बांग्लादेश और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, पश्चिम बंगाल में अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कोलकाता और आसपास के इलाकों में भूकंप महसूस किया गया हो। पिछले साल जनवरी और नवंबर में भी कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्यों में भूकंप के झटके आए थे। जनवरी 2025 में नेपाल के गोकर्णेश्वर के पास लोबुचे से करीब 90 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई थी। उस समय बिहार के मधुबनी जिले में भी झटके महसूस किए गए थे, साथ ही बांग्लादेश, चीन और भूटान तक इसका असर देखा गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, म्यांमार र
राजधानी के कई इलाकों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में भी धरती कांप उठी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News