Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दोलयात्रा के अवसर पर पूर्व रेलवे ने रद्द कीं कई लोकल ट्रेनें

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें

28 Feb 2026

दोलयात्रा के अवसर पर पूर्व रेलवे ने रद्द कीं कई लोकल ट्रेनें

हावड़ा। दोलयात्रा के अवसर पर पूर्व रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों की संख्या कम रहने के अनुमान के चलते कई लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। आगामी मंगलवार, तीन मार्च को दोलयात्रा है। इस दिन हावड़ा डिवीजन में अप और डाउन मिलाकर कुल 65 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। हर साल दोल के दिन सुबह के समय सियालदह और हावड़ा डिवीजन में कई लोकल ट्रेनें रद्द की जाती हैं और इस वर्ष भी इसका अपवाद नहीं हुआ।
रेल अधिकारियों के अनुसार, दोलयात्रा के दिन खासकर सुबह के समय यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रहती है, इसी कारण यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन संतुलन को ध्यान में रखते हुए हावड़ा डिवीजन के विभिन्न रूटों पर ट्रेन रद्द की गई हैं।
हावड़ा–बर्दवान मेन लाइन पर अप और डाउन मिलाकर कुल पांच लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें अप दिशा की 37819, 37711 और 37843 नंबर ट्रेनें तथा डाउन दिशा की 37822 और 37612 नंबर ट्रेनें शामिल हैं।
हावड़ा–बर्दवान कॉर्ड लाइन पर सबसे अधिक असर पड़ा है। इस रूट पर अप और डाउन मिलाकर 13 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा में 36071, 36817, 36825, 36827, 36081 और 36033 तथा डाउन दिशा में 36072, 36814, 36830, 36834, 36082, 36034 और 36840 नंबर ट्रेनें रद्द की गई हैं।
हावड़ा–बैंडेल मेन लाइन पर भी व्यापक स्तर पर कटौती की गई है। इस रूट पर अप और डाउन मिलाकर 15 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा में 37213, 37215, 37219, 37221, 37227, 37243, 37201 और 37511, जबकि डाउन दिशा में 37224, 37202, 37232, 37236, 37240, 37246 और 37512 नंबर ट्रेनें शामिल हैं।
हावड़ा–सेवड़ाफुली सेक्शन में अप और डाउन मिलाकर 10 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा की 37041, 37045, 37047, 37049 और 37055 तथा डाउन दिशा की 37042, 37046, 37048, 37050 और 37056 नंबर ट्रेनें इस सूची में हैं।
हावड़ा–तारकेश्वर रूट पर अप और डाउन मिलाकर आठ लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं। अप दिशा में 37301, 37323, 37331 और 37413 तथा डाउन दिशा में 37302, 37332, 37342 और 37414 नंबर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसके अलावा नैहाटी–बैंडेल रूट पर छह लोकल ट्रेनें, हावड़ा–श्रीरामपुर रूट पर चार लोकल ट्रेनें और बर्दवान–काटवा सेक्शन पर भी चार लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं।
हालांकि यात्रियों के लिए राहत की खबर यह है कि हावड़ा डिवीजन की दो लोकल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें 37815 हावड़ा–बर्दवान लोकल और 37824 बर्दवान–हावड़ा लोकल शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दोलयात्रा के अवसर पर पूर्व रेलवे ने रद्द कीं कई लोकल ट्रेनें
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News