Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

तृणमूल के बैंक खातों से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई, कोलकाता समेत कई स्थानों पर छापेमारी

तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से जुड़े मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता और साल्ट लेक समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें मध्य कोलकाता के लालबाजार क्षेत्र के पास स्थित एक पते के अलावा विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही हैं।

07 Jul 2026

तृणमूल के बैंक खातों से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई, कोलकाता समेत कई स्थानों पर छापेमारी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से जुड़े मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता और साल्ट लेक समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें मध्य कोलकाता के लालबाजार क्षेत्र के पास स्थित एक पते के अलावा विभिन्न स्थानों पर जांच कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, साल्ट लेक के सीजी ब्लॉक स्थित एक कारोबारी के आवास पर भी ईडी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। संबंधित कारोबारी की कई कंपनियां हैं, जिनमें एक चार्टर्ड विमान सेवा देने वाली विमानन कंपनी भी शामिल है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस कंपनी की सेवाओं का उपयोग पूर्ववर्ती राज्य सरकार के दौरान सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा किया गया था या नहीं।

यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से जुड़े उस मामले की जांच का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत जून में हुई थी। दक्षिण 24 परगना के एक विधायक ने 18 जून को बिधाननगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बड़े साइबर धोखाधड़ी से जुड़े धन का लेनदेन कुछ बैंक खातों के माध्यम से हुआ है और इनमें तृणमूल कांग्रेस के कुछ बैंक खातों के शामिल होने की आशंका है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद 19 जून को संबंधित बैंकों को तीन खातों से धन निकासी पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बाद में इस मामले की जांच ईडी ने अपने हाथ में ली और अब उसी जांच के तहत विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस मामले से पहले तृणमूल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप विश्वास ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग करते हुए बैंक प्रबंधन को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने स्वयं को पार्टी का कोषाध्यक्ष बताते हुए आंतरिक विवाद का उल्लेख किया था। विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद संसदीय और विधायी दल में पैदा हुई अंदरूनी खींचतान तथा कुछ नेताओं के दल छोड़ने का भी इस विवाद से संबंध बताया जा रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा चार्टर्ड विमानों के उपयोग को लेकर हाल के दिनों में तृणमूल के भीतर भी विवाद सामने आया था। फिलहाल ईडी की तलाशी जारी है और एजेंसी ने आधिकारिक रूप से इस कार्रवाई पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के बैंक खातों से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई, कोल
तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से जुड़े मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता और साल्ट लेक समेत कई स्थानों पर एक साथ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News