Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गिरफ्तार तृणमूल विधायक के रिश्तेदार पर ईडी की नजर, म्यूचुअल फंड में ‘काले धन’ के निवेश का आरोप

स्कूल जॉब घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवन कृष्ण साहा के ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर

04 Sep 2025

गिरफ्तार तृणमूल विधायक के रिश्तेदार पर ईडी की नजर, म्यूचुअल फंड में ‘काले धन’ के निवेश का आरोप

स्कूल जॉब घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवन कृष्ण साहा के ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर है। आरोप है कि साहा ने घोटाले की रकम अपने साले के नाम से म्यूचुअल फंड में निवेश कर ‘काले धन’ को सफेद करने की कोशिश की।

ईडी सूत्रों के अनुसार, 2019 से इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। उस समय जीवन कृष्ण साहा के साले के नाम पर कई म्यूचुअल फंड अकाउंट खोले गए और हर महीने नियमित रूप से बड़ी रकम वहां जमा की जाने लगी। जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह निवेश वास्तव में अवैध कमाई को वैध दिखाने की साजिश थी।

सूत्रों ने बताया कि एक अभ्यर्थी ने नौकरी दिलाने के वादे पर साहा को तीन किस्तों में भारी रकम दी थी, जो घुमाकर उनके साले तक पहुंची और अंततः म्यूचुअल फंड में बदल गई।

ईडी अब इस मामले से जुड़े दस्तावेज़ों और ट्रांजैक्शंस की तलाश में जुट गई है। अभी तक जांच नकद लेनदेन, संपत्ति खरीद और लॉकरों तक सीमित थी, लेकिन अब म्यूचुअल फंड जैसे निवेश साधनों के जरिए भ्रष्टाचार की रकम खपाने के सबूत सामने आए हैं।

सूत्रों का कहना है कि साहा के साले को दोबारा पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा सकता है। साथ ही, 2019 से अब तक के सभी एसआईपी निवेश खातों की बारीकी से जांच होगी। अनुमान है कि करोड़ों रुपये की गड़बड़ी के निशान इस प्रक्रिया से मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ईडी ने स्कूल सर्विस कमीशन भर्ती घोटाले में साहा को गिरफ्तार किया था। छह दिन की ईडी कस्टडी के बाद वह फिलहाल जेल में बंद हैं और 12 सितंबर को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गिरफ्तार तृणमूल विधायक के रिश्तेदार पर ईडी की नजर
स्कूल जॉब घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवन कृष्ण साहा के ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News