Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

फर्जी पासपोर्ट मामले में ईडी ने इंदुभूषण सहित छह लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

आरोप है कि यह पूरा गिरोह आयकर रिटर्न के दस्तावेज़ों में नाम और पैन नंबर बदलकर फर्जी पासपोर्ट तैयार करता था।

12 Dec 2025

फर्जी पासपोर्ट मामले में ईडी ने इंदुभूषण सहित छह लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए ईडी ने कोलकाता की अदालत में अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने शुक्रवार को अपने बयान में बताया कि इस चार्जशीट में नदिया जिले के चाकदह निवासी इंदुभूषण हलदार सहित कुल छह लोगों का नाम शामिल किया गया है। आरोप है कि यह पूरा गिरोह आयकर रिटर्न के दस्तावेज़ों में नाम और पैन नंबर बदलकर फर्जी पासपोर्ट तैयार करता था।

इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब ईडी ने सबसे पहले आजाद मल्लिक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। ईडी का दावा है कि आजाद पाकिस्तान का नागरिक है, जो बांग्लादेश के रास्ते फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके भारत में घुसा था। उसके पास पाकिस्तान का ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला है। आजाद से मिली जानकारी के आधार पर ईडी ने चाकदह में छापेमारी कर इंदुभूषण को पकड़ लिया। अतिरिक्त चार्जशीट में जिन अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं, वे सभी इंदुभूषण के सहयोगी बताए गए हैं।

ईडी के अनुसार, इंदुभूषण और उसका गिरोह आयकर रिटर्न के दस्तावेज़ों में केवल नाम और पैन नंबर बदलकर पासपोर्ट के लिए आवेदन करता था। इसी तरीके से लगभग 300 फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोप उन पर है। इंदुभूषण को इस वर्ष 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि वह वर्ष 2016 से इस गैरकानूनी काम में शामिल था और उसने आजाद के लिए भी पासपोर्ट बनवाया था।

फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनाने का मामला पहली बार पिछले वर्ष सामने आया था। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की जानकारी के आधार पर कोलकाता पुलिस ने शुरुआती जांच में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला कि यह नेटवर्क पूरे राज्य में फैला है। इसके बाद इस मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई। ईडी अब पूरे नेटवर्क, धन के प्रवाह और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी पासपोर्ट मामले में ईडी ने इंदुभूषण सहित छह लोगों के खि
आरोप है कि यह पूरा गिरोह आयकर रिटर्न के दस्तावेज़ों में नाम और पैन नंबर बदलकर फर्जी पासपोर्ट तैयार करता था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News