Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ईडी का शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में दूसरा समन, चार दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

कुंद्रा ने अपने वकील के माध्यम से ईडी से कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। ईडी ने सोमवार रात कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर पूछताछ के चार दिसंबर को उपस्थित रहने को कहा है।

03 Dec 2024

ईडी का शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में दूसरा समन, चार दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोर्नोग्राफी केस में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर चार दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने सोमवार को भी कुंद्रा को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। मगर वह नहीं पहुंचे।

कुंद्रा ने अपने वकील के माध्यम से ईडी से कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। ईडी ने सोमवार रात कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर पूछताछ के चार दिसंबर को उपस्थित रहने को कहा है। इस केस में ईडी का राज कुंद्रा के मुंबई के सांताक्रूज स्थित आवास पर छापा पड़ चुका है। ईडी ने कुंद्रा से जुड़े लोगों के करीब 15 ठिकानों पर भी छापा मारा था।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील सामग्री तैयार कर उसे मोबाइल ऐप्स के माध्यम से वितरित करने का आरोप है। इस मामले में उन पर वित्तीय हेराफेरी का भी आरोप है। उल्लेखनीय है कि 2021 में चार फरवरी को मुंबई पुलिस ने मालाड के मालवणी स्थित एक बंगले पर छापा मारा था। आरोप था कि इस बंगले में अश्लील फिल्मों की शूटिंग की जा रही थी और लड़कियों पर इसके लिए दबाव डाला गया। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

इसके बाद पुलिस ने तीन अप्रैल, 2021 को चार्जशीट दाखिल की और फिर जुलाई में राज कुंद्रा और उनके साथी थोर्प को गिरफ्तार किया। बाद में राज कुंद्रा को जमानत मिल गई। इसके बाद पूरक आरोप पत्र में कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी और यश ठाकुर को वांछित घोषित किया गया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी का शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस
कुंद्रा ने अपने वकील के माध्यम से ईडी से कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। ईडी ने सोमवार रात कुंद्रा को दूसरा समन जारी कर पूछताछ के चार दिसंबर को उपस्थित रहने को कहा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News