Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राशन घोटाला मामले में ईडी ने राज्य के 12 ठिकानों पर की छापेमारी

शुक्रवार सुबह केंद्रीय बलों के साथ चार वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने अजय कोयाल के आवास पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया

10 Apr 2026

राशन घोटाला मामले में ईडी ने राज्य के 12 ठिकानों पर की छापेमारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राशन वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार सुबह से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कोलकाता, हावड़ा, बनगांव और मुर्शिदाबाद सहित राज्य के कुल 12 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी राशन वितरण की प्रक्रिया और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
कोलकाता में बसंत कुमार रोड स्थित एक व्यवसायी के आवास पर सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पहुंचे। यहां राशन वितरण के तौर-तरीकों और आपूर्ति के नेटवर्क को लेकर संबंधित व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा शहर के पोद्दार कोर्ट और मिंटो पार्क इलाके में भी कई स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।
दूसरी ओर, रानीगंज में अजय कोयाल नामक व्यवसायी के घर पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। अजय कोयाल का रानीगंज में लंबे समय से चावल का कारोबार है, जिसका विस्तार राज्य के अलावा देश के अन्य हिस्सों तक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह विदेशों में भी चावल की आपूर्ति करते हैं।
शुक्रवार सुबह केंद्रीय बलों के साथ चार वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने अजय कोयाल के आवास पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई को राशन घोटाला मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले समय में इससे जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राशन घोटाला में ईडी ने राज्य के 12 ठिकानों पर की छापेमारी
शुक्रवार सुबह केंद्रीय बलों के साथ चार वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने अजय कोयाल के आवास पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News