Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

दुर्गापुर में कई व्यापारियों तथा पुलिस अधिकारी के घर इडी की छापेमारी से हड़कंप

सूत्रों की माने तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उक्त सभी के घरों में छापेमारी अभियान चला रहे हैं

03 Feb 2026

दुर्गापुर में कई व्यापारियों तथा पुलिस अधिकारी के घर इडी की छापेमारी से हड़कंप

आसनसोल। पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर महकमा में मंगलवार सुबह (इडी) प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से हड़कंप मच गया । दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप सहित कई इलाकों में व्यवसायियों तथा पुलिस अधिकारियों के आवास पर ईडी की टीम ने छापेमारी की । कोयला तस्करी मामले की जांच के अंतर्गत सिटी सेंटर के अंबुजा स्थित 16 नंबर स्ट्रीट निवासी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल के आवास पर ईडी का छापा पड़ा । इसके अलावा जामुड़िया में कोयला कारोबारी तथा हार्डवेयर व्यापारी विकास गोराई, पाण्डेश्वर निवासी शेख मयजुल, कॉकसा के हसन शेख पानागढ़ में बालू माफिया उत्तम केश और प्रवीर दत्त के आवास पर छापेमारी की गई।
सूत्रों की माने तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उक्त सभी के घरों में छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इस दौरान कारोबारियों और पुलिस अधिकारियों से इडी अधिकारियों की पूछताछ जारी है। ईडी अधिकारी सभी के अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रहे हैं। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर के बाहर सेंट्रल फोर्स तैनात की गई है. छापेमारी अभियान की गोपनीयता बनाए रखने को लेकर इडी की ओर से स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी नहीं दी गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कई व्यापारियों तथा पुलिस अधिकारी के घर इडी की छापेमारी
सूत्रों की माने तो प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी उक्त सभी के घरों में छापेमारी अभियान चला रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News