Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर फिर ईडी का छापा,भर्ती घोटाले की जांच तेज

इसी क्रम में न्यू टाउन स्थित ‘मिडलमैन’ प्रसन्न राय के दफ्तर में भी ईडी की एक अन्य टीम ने छापेमारी की

11 Apr 2026

पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर फिर ईडी का छापा,भर्ती घोटाले की जांच तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के कोलकाता स्थित आवास पर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। ईडी की टीम शनिवार सुबह केंद्रीय बलों के साथ नाकतला स्थित उनके घर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ के सिलसिले में की गई है। ईडी अधिकारियों ने पहले भी पार्थ चट्टोपाध्याय को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन कई बार पेशी से बचने के बाद एजेंसी ने सीधे उनके आवास पर पहुंचकर छापा मारा।
इसी क्रम में न्यू टाउन स्थित ‘मिडलमैन’ प्रसन्न राय के दफ्तर में भी ईडी की एक अन्य टीम ने छापेमारी की। भर्ती घोटाले की जांच के शुरुआती दौर से ही प्रसन्न राय का नाम सामने आता रहा है। पिछले वर्ष अगस्त में ईडी ने पुरुलिया में उनके एक रिश्तेदार के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया था।
उल्लेखनीय है कि पार्थ चट्टोपाध्याय 11 नवंबर को जेल से रिहा होकर अपने आवास लौटे थे। हालांकि इसके बाद से वह सक्रिय राजनीति में कम ही नजर आए हैं। भर्ती घोटाले के मामले में उन्हें लगभग तीन वर्षों तक जेल में रहना पड़ा था और जुलाई 2021 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
फिलहाल ईडी की इस ताजा कार्रवाई से शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर फिर ईडी का छापा
इसी क्रम में न्यू टाउन स्थित ‘मिडलमैन’ प्रसन्न राय के दफ्तर में भी ईडी की एक अन्य टीम ने छापेमारी की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News