Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

बैंक धोखाधड़ी मामले में पुरुलिया में ईडी की छापेमारी, कारोबारी के घर और रेस्तरां में तलाशी

अब बैंक धोखाधड़ी मामले में पुरुलिया में की गई यह कार्रवाई भी उसी क्रम में जांच का हिस्सा मानी जा रही है

24 Jul 2026

बैंक धोखाधड़ी मामले में पुरुलिया में ईडी की छापेमारी, कारोबारी के घर और रेस्तरां में तलाशी

पुरुलिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में शुक्रवार सुबह पुरुलिया जिले के नितुरिया थाना अंतर्गत परबेलिया बाजार स्थित एक कारोबारी के घर और रेस्तरां पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की भारी तैनाती की गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। कारोबारी की पहचान सूरज विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ईडी की टीम ने उनके आवास और सूरज फैमिली रेस्टोरेंट में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। उस समय सूरज विश्वकर्मा घर पर मौजूद थे और अधिकारियों ने उनसे पूछताछ भी की।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक बहुराष्ट्रीय बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। फिलहाल ईडी मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों में ईडी लगातार सक्रिय है। हाल के दिनों में एजेंसी ने चिटफंड और नगरपालिका भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों में राज्य के कई जिलों में छापेमारी की है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर कथित रूप से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में भी कोलकाता, बनगांव और उत्तर 24 परगना सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था।
ईडी के अनुसार, सरकारी सुविधाएं दिलाने का झांसा देकर करीब 20 हजार लोगों से लगभग 165 करोड़ रुपये की कथित ठगी की गई थी। इस मामले की जांच के दौरान एजेंसी को राज्य के कई हिस्सों में फैले कथित नेटवर्क की जानकारी मिली थी। अब बैंक धोखाधड़ी मामले में पुरुलिया में की गई यह कार्रवाई भी उसी क्रम में जांच का हिस्सा मानी जा रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बैंक धोखाधड़ी मामले में पुरुलिया में ईडी की छापेमारी
अब बैंक धोखाधड़ी मामले में पुरुलिया में की गई यह कार्रवाई भी उसी क्रम में जांच का हिस्सा मानी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News