Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिंह विश्वास के घर ईडी का छापा, बेहाला के कारोबारी पर भी कार्रवाई

सोना पप्पू के करीबी प्रमोटिंग के कारोबार से जुड़े जय कामदार गिरफ्तार

19 Apr 2026

कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिंह विश्वास के घर ईडी का छापा, बेहाला के कारोबारी पर भी कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले महानगर कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता तेज हो गई है। रविवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के उप पुलिस आयुक्त शांतनु सिंह विश्वास के बालिगंज स्थित फर्न रोड आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों की टीम सुबह-सुबह वहां पहुंची और घर के भीतर तलाशी अभियान शुरू किया।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बालिगंज के चर्चित सोना पप्पु प्रकरण से जुड़ी बताई जा रही है। शांतनु सिंह विश्वास पहले कालीघाट थाने के प्रभारी रह चुके हैं। इसी मामले में इससे पहले एक भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (आईपीएस) को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अब सीधे उप पुलिस आयुक्त के आवास पर तलाशी से हलचल बढ़ गई है।
सोना पप्पु को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से सामने आते और सीधा प्रसारण करते देखा गया है। इस कारण जांच एजेंसियों की भूमिका और पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं।
इसी बीच, बेहाला में कारोबारी जय कामदार के घर पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह मुख्य रूप से निर्माण और भू-विकास कारोबार से जुड़े हैं। इससे पहले भी उनके ठिकाने पर तलाशी हो चुकी है। बताया जाता है कि सोना पप्पु मामले की जांच के दौरान उनका नाम सामने आया था। पिछली कार्रवाई में वहां से बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, जय कामदार को पूछताछ के लिए दो बार बुलाया गया था, लेकिन वह दोनों बार उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद रविवार को फिर से उनके घर पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि केंद्रीय दल सुबह सिजियो परिसर से रवाना हुआ था और उसके साथ केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद थे।
बेहाला में अधिकारियों को घर के बाहर कुछ समय इंतजार करना पड़ा। आरोप है कि बार-बार बुलाने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला गया। काफी देर बाद दरवाजा खुला, जिसके बाद अधिकारी अंदर दाखिल हुए और तलाशी शुरू की।
उल्लेखनीय है कि, राज्य में 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है, जबकि मतगणना चार मई को होगी। चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की लगातार कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीसीपी शांतनु सिंह विश्वास के घर ईडी का छापा
सोना पप्पू के करीबी प्रमोटिंग के कारोबार से जुड़े जय कामदार गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News