Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कोलकाता में ईडी का छापा, कारोबारी ‘सोना पप्पू’ के ठिकानों पर कार्रवाई

हालांकि इस कंपनी का सोना पप्पू से सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है

01 Apr 2026

कोलकाता में ईडी का छापा, कारोबारी ‘सोना पप्पू’ के ठिकानों पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार सुबह कोलकाता के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इनमें दक्षिण कोलकाता के कसबा इलाके के कारोबारी विश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू का आवास भी शामिल है। इसके अलावा बालीगंज स्थित एक कंपनी के कार्यालय सहित कई जगहों पर भी तलाशी ली गई।
ईडी सूत्रों के अनुसार सोना पप्पू के खिलाफ पहले से ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं। उन पर वसूली, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं। इनमें से चार-पांच मामलों पर पिछले कुछ दिनों से जांच चल रही थी, जिसके बाद बुधवार को यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग सात बजे ईडी अधिकारी फर्न रोड स्थित उनके घर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद रहे।
ईडी के अनुसार, कसबा और बालीगंज क्षेत्रों में कई सिंडिकेट पर सोना पप्पू का नियंत्रण होने के आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वह कथित तौर पर विभिन्न निर्माण कंपनियों से करोड़ों रुपये की वसूली करता था और यह रकम प्रभावशाली लोगों तक पहुंचाई जाती थी। इन्हीं आरोपों की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की गई है।
सोना पप्पू के आवास के अलावा दक्षिण कोलकाता के अन्य कई स्थानों पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में बालीगंज स्थित ‘सन एंटरप्राइज’ नामक कंपनी के कार्यालय में भी तलाशी ली जा रही है। हालांकि इस कंपनी का सोना पप्पू से सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सोना पप्पू दक्षिण कोलकाता के तृणमूल कांग्रेस नेता और रासबिहारी विधानसभा सीट से उम्मीदवार देवाशीष कुमार के करीबी माने जाते हैं। संयोग से ईडी ने देवाशीष कुमार को भी सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया था और उसके दो दिन बाद यह छापेमारी हुई है।
कुछ समय पहले रवींद्र सरोवर इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प में भी सोना पप्पू का नाम सामने आया था। हालांकि पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गोलपार्क क्षेत्र में हुई उस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी उनके सहयोगियों पर इलाके में अशांति फैलाने के आरोप लगाए थे। हालांकि सोना पप्पू ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनका उस झड़प से कोई संबंध नहीं है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी का छापा, कारोबारी ‘सोना पप्पू’ के ठिकानों पर कार्रवाई
हालांकि इस कंपनी का सोना पप्पू से सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News