Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी, नगर निकाय भर्ती अनियमितता मामले में कई ठिकानों पर कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में नगर निकायों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार सुबह से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने कोलकाता और उसके आसपास के छह से सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इसी क्रम में कामरहाटी से तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र के आवासों पर भी तलाशी ली गई।

13 Jun 2026

तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी, नगर निकाय भर्ती अनियमितता मामले में कई ठिकानों पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नगर निकायों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार सुबह से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने कोलकाता और उसके आसपास के छह से सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इसी क्रम में कामरहाटी से तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र के आवासों पर भी तलाशी ली गई।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की एक टीम भवानीपुर और कालीघाट स्थित मदन मित्र के आवासों पर पहुंची। शनिवार सुबह से दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान जारी रहा। हालांकि, छापेमारी के समय मदन मित्र किस आवास पर मौजूद थे, इसकी स्पष्ट जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी नगर निकायों में भर्ती से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कर रही है। इसी कड़ी में कामरहाटी नगरपालिका में नियुक्तियों से संबंधित कुछ मामलों की पड़ताल के लिए ईडी अधिकारियों ने मदन मित्र के आवास पर दस्तक दी। इसके अलावा एजेंसी की एक अन्य टीम बेहाला क्षेत्र में भी जांच के लिए पहुंची।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मदन मित्र ने कामारहटी नगरपालिका के अध्यक्ष गोपाल साहा के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने नगरपालिका के सभी पार्षदों को इस्तीफा देने का आह्वान किया था। मदन का आरोप था कि नगरपालिका की सेवाओं को बाधित कर अध्यक्ष पर दबाव बनाया गया, जिसके कारण उनके पास पद छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

मदन मित्र ने तृणमूल समर्थकों और पार्षदों से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी। उन्होंने दावा किया था कि आगामी नगरपालिका चुनाव में तृणमूल कांग्रेस फिर से प्रत्येक वार्ड में जीत हासिल कर बोर्ड पर कब्जा करेगी। उनके इस बयान के अगले ही दिन ईडी की कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में राज्य में तृणमूल कांग्रेस को झटका लगा है, हालांकि कामरहाटी सीट पर मदन मित्र अपनी जीत बरकरार रखने में सफल रहे। इसके बावजूद क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी के भीतर मतभेद और नगर निकायों से जुड़े विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। कई पार्षदों की गिरफ्तारी और उन पर वसूली जैसे आरोपों के बीच अब नगर निकाय भर्ती मामले में मदन मित्र भी जांच एजेंसियों के दायरे में आ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भी मदन मित्र के आवास पर छापेमारी कर चुकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल विधायक मदन मित्र के घर ईडी की छापेमारी, नगर निकाय भर्
पश्चिम बंगाल में नगर निकायों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार सुबह से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। केंद्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News