Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

चुनाव की घोषणा के बीच ईडी का 'डिजिटल प्रहार', 10 ठिकानों पर छापेमारी

जांच के दायरे में सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजित चक्रवर्ती जैसे संदिग्ध नाम आए हैं, जिन पर इस पूरे गोरखधंधे को संचालित करने का आरोप है

16 Mar 2026

चुनाव की घोषणा के बीच ईडी का 'डिजिटल प्रहार', 10 ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता। चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध कॉल सेंटर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय धोखाधड़ी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राज्य के कई जिलों में एक साथ प्रहार किया। केंद्रीय सुरक्षा बलों के कड़े पहरे के बीच ईडी की टीमों ने कोलकाता के बोराल, हावड़ा, दुर्गापुर और सिलीगुड़ी समेत 10 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की, जिससे ठगी के कारोबार से जुड़े सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। यह पूरी कार्रवाई अवैध कॉल सेंटरों के जरिए विदेशी नागरिकों और आम लोगों से की गई करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़ी है। जांच के दायरे में सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजित चक्रवर्ती जैसे संदिग्ध नाम आए हैं, जिन पर इस पूरे गोरखधंधे को संचालित करने का आरोप है। 
सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह तकनीकी सहायता देने के नाम पर विदेशों में फोन करता था और झांसे में लेकर लोगों की गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खातों पर डाका डालता था। 
जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर भी है कि क्या इन अवैध कॉल सेंटरों से अर्जित काली कमाई का इस्तेमाल चुनावी प्रक्रियाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा था। गौरतलब है कि वर्ष 2021 और 2024 के चुनावों के दौरान भी ऐसे डिजिटल सिंडिकेट्स की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद हुई इस बड़ी कार्रवाई ने राज्य की सियासत में वेंडेटा पॉलिटिक्स यानी राजनीतिक प्रतिशोध की बहस को भी जन्म दे दिया है। हालांकि, ईडी के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पुख्ता सबूतों और वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर की गई है, जिसका उद्देश्य साइबर अपराध के इस अंतरराष्ट्रीय मकडज़ाल को जड़ से मिटाना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी का 'डिजिटल प्रहार', 10 ठिकानों पर छापेमारी
जांच के दायरे में सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजित चक्रवर्ती जैसे संदिग्ध नाम आए हैं, जिन पर इस पूरे गोरखधंधे को संचालित करने का आरोप है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News