Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

मिली जानकारी के अनुसार, राजारहाट क्षेत्र में फ्लैट दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। जिस कंपनी पर आरोप लगे थे, उसमें नुसरत जहां निदेशकों में शामिल थीं।

21 Apr 2026

नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर

कोलकाता। अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुराने फ्लैट धोखाधड़ी मामले में फिर से समन भेजा है। उन्हें बुधवार को सीजीओ परिसर स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। इससे पहले भी इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने उनसे पूछताछ की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, राजारहाट क्षेत्र में फ्लैट दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। जिस कंपनी पर आरोप लगे थे, उसमें नुसरत जहां निदेशकों में शामिल थीं।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में जांच एजेंसी को मामले से जुड़े कई नए तथ्य मिले हैं। इन्हीं जानकारियों के आधार पर उन्हें दोबारा तलब किया गया है।

इस मामले का राशन गेहूं तस्करी प्रकरण से कोई संबंध नहीं है। नुसरत जहां का नाम उस मामले में कभी सामने नहीं आया था।

उल्लेखनीय है कि नुसरत को समन भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद तृणमूल ने दावा किया था कि राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में जबरदस्ती उनका नाम जोड़ा जा रहा है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नुसरत जहां को ईडी का समन, बुधवार को होना होगा हाजिर
मिली जानकारी के अनुसार, राजारहाट क्षेत्र में फ्लैट दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। जिस कंपनी पर आरोप लगे थे, उसमें नुसरत जहा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News