Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल नेता सुजीत बसु को ईडी ने छह मई को फिर बुलाया, रथिन घोष भी तलब

राज्य के दमकल मंत्री रहे सुजीत बसु शुक्रवार को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के दफ्तर में पेश हुए थे। वहीं उन्हें बताया गया कि उन्हें छह मई को दोबारा उपस्थित होना होगा। बताया गया है कि इससे पहले भी ईडी कई बार उन्हें तलब कर चुकी थी। हालांकि सुजीत बोस का कहना था कि चुनावी व्यस्तता के कारण वह पहले उपस्थित नहीं हो पाए थे।

02 May 2026

शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल नेता सुजीत बसु को ईडी ने छह मई को फिर बुलाया, रथिन घोष भी तलब

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिधाननगर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुजीत बसु को एक बार फिर समन भेजा है। ईडी ने उन्हें छह मई को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया हे। केंद्रीय एजेंसी ने राज्य के एक और मंत्री रथिन घोष को भी उसी दिन तलब किया है।

राज्य के दमकल मंत्री रहे सुजीत बसु शुक्रवार को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के दफ्तर में पेश हुए थे। वहीं उन्हें बताया गया कि उन्हें छह मई को दोबारा उपस्थित होना होगा। बताया गया है कि इससे पहले भी ईडी कई बार उन्हें तलब कर चुकी थी। हालांकि सुजीत बोस का कहना था कि चुनावी व्यस्तता के कारण वह पहले उपस्थित नहीं हो पाए थे।

इससे पहले ईडी ने उनके बेटे समुद्र बोस को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी ने सुजीत बोस के घर और दफ्तर में भी छापेमारी की थी। अब ईडी ने उन्हें फिर से छह मई को अपने दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया है।

उधर सुजीत के अलावा एक अन्य मंत्री रथिन घोष को भी ईडी ने छह मई को ही तलब किया है। भर्ती भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें पहली भी कई बार तलब भी किया था लेकिन उन्होंने चुनाव कार्य में व्यस्तता का हवाला देकर ईडी से समय देने की मांग की थी।

अक्टूबर 2023 में मंत्री रथिन से ईडी ने पुनर्नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ की थी। उस वक्त उनके घर की तलाशी ली गई थी। जनवरी 2024 और अक्टूबर 2025 में मंत्री सुजीत के दफ्तर और घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों के पते भी केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने खंगाले थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल नेता सुजीत बसु को ईडी ने छह म
राज्य के दमकल मंत्री रहे सुजीत बसु शुक्रवार को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के दफ्तर में पेश हुए थे। वहीं उन्हें बताया गया कि उन्हें छह मई को दोबारा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News