Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास की जानकारी मांगते हुए ईडी ने सुरक्षा निदेशालय को लिखा पत्र

सूत्रों के अनुसार, शांतनु ने अन्य कार्यों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए जांच एजेंसी से अतिरिक्त समय मांगा था

13 May 2026

पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास की जानकारी मांगते हुए ईडी ने सुरक्षा निदेशालय को लिखा पत्र

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास के संबंध में सुरक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर उनकी वर्तमान स्थिति और तैनाती की जानकारी मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने पत्र में पूछा है कि शांतनु इस समय कहां कार्यरत हैं और उनकी ड्यूटी कहां लगी हुई है।
ईडी के एक अधिकारी के अनुसार, एजेंसी यह स्पष्ट करना चाहती है कि पुलिस अधिकारी को जांच में सहयोग करते हुए ईडी कार्यालय में उपस्थित होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ईडी ने इससे पहले भी कई बार शांतनु विश्वास को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह हर बार पेशी से बचते रहे। लगातार अनुपस्थित रहने के बाद अब एजेंसी ने सुरक्षा निदेशालय को औपचारिक पत्र भेजा है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्य में दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले 28 अप्रैल को ईडी ने शांतनु को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में तलब किया था। बताया जा रहा है कि यह समन अपराधी सोना पप्पू से जुड़े मामले में जारी किया गया था। हालांकि, उस दिन भी पुलिस अधिकारी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे।
ईडी को आशंका है कि शांतनु सिंह विश्वास देश छोड़ सकते हैं। इसी आशंका के आधार पर एजेंसी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।
दक्षिण कोलकाता के बालीगंज निवासी सोना पप्पू पर जमीन कब्जाने, रंगदारी वसूली और अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर आरोप हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी। इस मामले में बेहाला के कारोबारी जय कामदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसी जांच के सिलसिले में पिछले महीने ईडी ने फर्न रोड स्थित शांतनु सिन्हा विश्वास के आवास पर छापा मारा था। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर रात करीब दो बजे तक चली। हालांकि, पूरे अभियान के दौरान शांतनु सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए।
तलाशी अभियान के अगले दिन ईडी ने सोना पप्पू मामले में शांतनु और उनके दो बेटों सायंतन विश्वास तथा मनीष विश्वास को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में तलब किया था। हालांकि, उनमें से कोई भी ईडी कार्यालय नहीं पहुंचा।
इसके अलावा, अप्रैल महीने में ईडी ने कालीघाट थाने के पूर्व प्रभारी रहे शांतनु सिन्हा विश्वास को बालू तस्करी मामले की जांच में भी बुलाया था। उस समय उनकी ओर से उनके वकील ईडी कार्यालय पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, शांतनु ने अन्य कार्यों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए जांच एजेंसी से अतिरिक्त समय मांगा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शांतनु की जानकारी मांगते हुए ईडी ने निदेशालय को लिखा पत्र
सूत्रों के अनुसार, शांतनु ने अन्य कार्यों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए जांच एजेंसी से अतिरिक्त समय मांगा था





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News