Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शिक्षा मंत्री का 'डबल इंजन सरकार' पर वार, शमिक का एफडीआर का पलटवार

न्होंने कहा कि  बंगाल हमेशा बाहरी राज्यों के लोगों को अपनाता आया है

14 Sep 2025

शिक्षा मंत्री का 'डबल इंजन सरकार' पर वार, शमिक का एफडीआर का पलटवार

कोलकाता। बंगाल में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। हाल ही में आयोजित 11वीं-12वीं की एसएससी परीक्षा में 13,517 और 9वीं-10वीं की परीक्षा में 31,362 बाहरी राज्यों के परीक्षार्थी शामिल हुए। इस आंकड़े के आधार पर शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने भाजपा की 'डबल इंजन सरकार' पर निशाना साधा। ब्रत्य बसु ने कहा कि इन बाहरी राज्यों के परीक्षार्थियों में बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश और बिहार से आती है। इससे समझा जा सकता है कि डबल इंजन सरकार की असली सफलता और असफलता का लेखा-जोखा क्या है।

उन्होंने कहा कि  बंगाल हमेशा बाहरी राज्यों के लोगों को अपनाता आया है। अगर वे अधम हैं, तो हम उत्तम क्यों न बनें? इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारे राज्य के छात्र भी बाहर परीक्षा देने जाते हैं। कभी बंगाल रोजग़ार और नए-नए अवसर देता था। अंग्रेजों के जाने के बाद हमारे व्यापार में योगदान 27' था, लेकिन आज बंगाल का एफडीआर सिर्फ 0.6' है। जबकि गुजरात का एफडीआर 39.6' है। यही असली तस्वीर है।

इस मुद्दे पर पहले भी तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा था कि बंगाल में बाहरी राज्यों से हज़ारों परीक्षार्थी आते हैं, लेकिन कभी किसी ने उनका अपमान नहीं किया। यही बंगाल की पहचान है। गौरतलब है कि राज्य में शिक्षक भर्ती को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल में बंगाल आकर इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शिक्षा मंत्री का 'डबल इंजन सरकार' पर वार
न्होंने कहा कि  बंगाल हमेशा बाहरी राज्यों के लोगों को अपनाता आया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News