Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र के रत्नागिरी के समुंद्र में संभाजीनगर के 8 लोग डूबे, 3 बचाए गए और 5 लापता

महाराष्ट्र के रत्नागिरी के गणपतिपुले समुंद्र में शनिवार को घूमने आए संभाजीनगर के आठ लोगों में से पांच लोग समुद्र में लापता हो गए हैं। तीन को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। मौके पर रत्नागिरी पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता पांच लोगों को ढ़ूंढ रही है।

20 Jun 2026

महाराष्ट्र के रत्नागिरी के समुंद्र में संभाजीनगर के 8 लोग डूबे, 3 बचाए गए और 5 लापता

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के गणपतिपुले समुंद्र में शनिवार को घूमने आए संभाजीनगर के आठ लोगों में से पांच लोग समुद्र में लापता हो गए हैं। तीन को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। मौके पर रत्नागिरी पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता पांच लोगों को ढ़ूंढ रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह छत्रपति संभाजीनगर के कुछ टूरिस्ट गणपतिपुले घूमने आए थे। सुबह उनमें से कुल 8 लोग समुद्र में गए थे। अचानक आई लहरों और समुद्र के पानी के अचानक बदलने की वजह से वे सभी पानी में बहने लगे। जैसे ही स्थानीय नागरिकों को पता चला कि पर्यटक समुद्र में डूब रहे हैं, लोकल लाइफगार्ड और लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। 8 में से 3 पर्यटकों को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, बाकी 5 अभी भी लापता हैं। पुलिस और क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे से गणपतिपुले इलाके में दहशत फैल गई है और पर्यटकों में डर का माहौल बन गया है। लोकल मछुआरों, लाइफगार्ड और प्रसाशन की तरफ से पांचों लापता पर्यटकों को ढूंढने के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक कोई नहीं मिला है, लेकिन सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र के रत्नागिरी के समुंद्र में संभाजीनगर के 8 लोग डू
महाराष्ट्र के रत्नागिरी के गणपतिपुले समुंद्र में शनिवार को घूमने आए संभाजीनगर के आठ लोगों में से पांच लोग समुद्र में लापता हो गए हैं। तीन को सफलतापूर्वक बचा लि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News