Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

कोलकाता में बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मकान मालिक पर उत्पीड़न का आरोप

मृतकों के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

17 Mar 2026

कोलकाता में बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में मकान मालिक पर उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति के शव उनके किराए के मकान में फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मकान मालिक के परिवार पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
मृतकों की पहचान विकास दास (72) और उनकी पत्नी बसंती दास (63) के रूप में हुई है। सोमवार रात दोनों के शव उनके किराए के घर से बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार बसंती दास का शव घर की बालकनी में छत के पंखे से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। वहीं विकास दास का शव बगल के कमरे में पंखे से लटका मिला। उनके गले में भी उसी साड़ी का एक हिस्सा बंधा हुआ था।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले महिला का शव देखा और मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद हरिदेवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम.आर. बांगुर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि दंपत्ति पर छह महीने का किराया बकाया था और इसको लेकर मकान मालिक तथा उनके परिवार की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपत्ति पिछले दो वर्षों से दासपाड़ा इलाके में किराए पर रह रहे थे। बसंती दास घरेलू देखभाल का काम करती थीं, जबकि विकास दास जमीन और संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े बिचौलिये का काम करते थे। पिछले लगभग आठ महीनों से वे आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिसके कारण किराया बकाया हो गया था। आरोप है कि मकान मालकिन बुला पाल लगातार किराया चुकाने के लिए दबाव बना रही थीं।”
सुसाइड नोट में विकास दास ने मकान मालिक के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मृतकों के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मंगलवार सुबह खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई फांसी
मृतकों के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News