Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

चुनाव 26 : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग में पंच कोणीय मुकाबला, पहाड़ी सीटों पर दिलचस्प चुनावी जंग

राज्य की ज्यादातर सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा-आईएसएफ गठबंधन तथा कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों की इन तीन सीटों पर चुनावी समीकरण अलग हैं।

31 Mar 2026

चुनाव 26 : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग में पंच कोणीय मुकाबला, पहाड़ी सीटों पर दिलचस्प चुनावी जंग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर अगले महीने दो चरणों में होने वाले चुनाव में जहां अधिकांश सीटों पर चार कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, वहीं दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कर्सियांग की तीन पहाड़ी सीटों पर इस बार पांच दलों के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है।

राज्य की ज्यादातर सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा-आईएसएफ गठबंधन तथा कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों की इन तीन सीटों पर चुनावी समीकरण अलग हैं।

इन सीटों पर भाजपा (गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थन के साथ), भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा, इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट, वाम मोर्चा-आईएसएफ गठबंधन और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट के अलग से चुनाव लड़ने से दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग में चुनावी गणित जटिल हो गया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में गोरखा मतदाता परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हालांकि सभी पार्टी अपने-अपने तरीके से इस स्थिति को अपने पक्ष में बता रहे हैं। भाजपा और उसके सहयोगी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का कहना है कि इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट के मैदान में आने से भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा होगा।

वहीं भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट की मौजूदगी से भाजपा-गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के पारंपरिक मतों में सेंध लगेगी, जिससे उनके उम्मीदवारों की जीत की संभावना बढ़ेगी।

इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट के प्रमुख अजय एडवर्ड्स ने इन दावों को खारिज करते हुए "हिन्दुस्थान समाचार" से कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोग, खासकर गोरखा समुदाय, लंबे समय से स्थायी राजनीतिक समाधान और अलग गोरखालैंड राज्य की मांग पूरी नहीं होने से निराश हैं।

उन्होंने कहा कि हम किसी का वोट काटने के लिए नहीं बल्कि तीनों सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा मुख्य मुद्दा अलग गोरखालैंड राज्य है। हमने पहले सभी पहाड़ी दलों को साथ लाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बनी, इसलिए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

वहीं गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के महासचिव रोशन गिरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने स्थायी राजनीतिक समाधान और गोरखालैंड की मांग को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है। उनका कहना था कि छोटे राज्यों के गठन के मुद्दे पर भाजपा का रुख सकारात्मक रहा है।

भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के संस्थापक अनित थापा ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य ध्यान पहाड़ी क्षेत्रों के विकास पर है और इसके लिए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का समर्थन जरूरी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव 26 : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कर्सियांग में पंच कोणीय
राज्य की ज्यादातर सीटों पर तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा-आईएसएफ गठबंधन तथा कांग्रेस के ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News