Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव 26 : नवान्न में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

जारी अधिसूचना पर राज्यपाल के निर्देशानुसार राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में गति और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।

03 Apr 2026

चुनाव 26 : नवान्न में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच राज्य सचिवालय नवान्न में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए।

जारी अधिसूचना पर राज्यपाल के निर्देशानुसार राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में गति और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।

निर्देश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं।

तीन महत्वपूर्ण मंडलों में नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं। 2002 बैच के अधिकारी अवनींद्र सिंह को बर्धमान मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह श्रम विभाग के सचिव थे। 1993 बैच के अधिकारी अनुप कुमार अग्रवाल को जलपाईगुड़ी मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वह अब तक तकनीकी शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। वहीं 1997 बैच के अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता को प्रेसिडेंसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि जिला स्तर पर कामकाज में तेजी लाने के लिए इन अनुभवी अधिकारियों को मंडल स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव नारायणस्वरूप निगम को जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1998 बैच के यह अधिकारी अपने मौजूदा दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सुरेंद्र गुप्ता के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त हुआ था।

शिक्षा क्षेत्र में 1996 बैच के अधिकारी विनोद कुमार को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और पुस्तकालय विभाग के साथ तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही 1995 बैच के खलील अहमद, जो वर्तमान में अग्निशमन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं, उन्हें नगर विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

कृषि विभाग के प्रमुख सचिव ओमकार सिंह मीणा को खाद्य प्रसंस्करण और उद्यान विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं परिवहन विभाग के सचिव सौमित्र मोहन को श्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि यह फेरबदल जनहित और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नवान्न के अधिकारियों का कहना है कि यह एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन इससे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और कार्य की गति आने वाले समय में और बेहतर होगी। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव 26 : नवान्न में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिका
जारी अधिसूचना पर राज्यपाल के निर्देशानुसार राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश पांडे ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव पूरी तरह प्रशासन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News