Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

चुनाव 26 : भवानीपुर से आठ अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकती हैं ममता बनर्जी

बताया जा रहा है कि इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता के मेयर तथा राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम (बॉबी) और दक्षिण कोलकाता तृणमूल के अध्यक्ष देवाशीष कुमार भी मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा भवानीपुर क्षेत्र के सभी तृणमूल पार्षदों के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।

01 Apr 2026

चुनाव 26 : भवानीपुर से आठ अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकती हैं ममता बनर्जी

कोलकाता। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी आठ अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार वह कालीघाट स्थित अपने आवास से एक रैली निकालकर गोपालनगर सर्वे भवन तक जा सकती हैं, जहां वह नामांकन दाखिल करेंगी।

बताया जा रहा है कि इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता के मेयर तथा राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम (बॉबी) और दक्षिण कोलकाता तृणमूल के अध्यक्ष देवाशीष कुमार भी मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा भवानीपुर क्षेत्र के सभी तृणमूल पार्षदों के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही भवानीपुर में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। हालांकि ममता बनर्जी ने अभी तक अपने निर्वाचन क्षेत्र में औपचारिक प्रचार शुरू नहीं किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनके नामांकन दाखिल करने के बाद तृणमूल कांग्रेस भवानीपुर में पूरी ताकत से प्रचार अभियान शुरू करेगी। विभिन्न वार्डों में अलग-अलग रैलियां और बैठकें आयोजित की जाएंगी और पार्टी के शीर्ष नेता भी उनके समर्थन में प्रचार कर सकते हैं।

तृणमूल कांग्रेस विशेष रूप से वार्ड संख्या 73 पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को इस वार्ड में पहली चुनावी सभा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक इस क्षेत्र में लगातार रैलियां और सभाएं की जाएंगी।

फिलहाल भवानीपुर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है और स्थानीय तृणमूल नेतृत्व इन तैयारियों में जुटा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। भवानीपुर में दूसरे चरण में मतदान होना है। दूसरे चरण की अधिसूचना 02 अप्रैल को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल निर्धारित की गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव 26 : भवानीपुर से आठ अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकती है
बताया जा रहा है कि इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता के मेयर तथा राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम (बॉबी) और दक्षिण कोलकात





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News