Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

चुनाव 26 : मतदान से दो दिन पहले बाइक चलाने पर सख्त पाबंदियां

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति, जैसे चिकित्सा कार्य, पारिवारिक आवश्यकताएं या बच्चों को विद्यालय ले जाने और वापस लाने के मामलों में यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों को भी छूट दी गई है। इसके अलावा ऐप आधारित यात्रा सेवाओं पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।

21 Apr 2026

चुनाव 26 : मतदान से दो दिन पहले बाइक चलाने पर सख्त पाबंदियां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदान से दो दिन पहले से बाइक चलाने को लेकर कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। आयोग ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा कि मतदान से पहले किसी भी प्रकार की बाइक रैली की अनुमति नहीं होगी। साथ ही शाम छः बजे से सुबह छः बजे तक बाइक चलाने पर रोक रहेगी। मतदान के दिन भी बाइक उपयोग के लिए कई नियमों का पालन करना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति, जैसे चिकित्सा कार्य, पारिवारिक आवश्यकताएं या बच्चों को विद्यालय ले जाने और वापस लाने के मामलों में यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में जाने वाले लोगों को भी छूट दी गई है। इसके अलावा ऐप आधारित यात्रा सेवाओं पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।

यदि कोई व्यक्ति विशेष परिस्थिति में प्रतिबंध से छूट चाहता है, तो उसे स्थानीय थाने से लिखित अनुमति लेनी होगी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को निर्देश दिया गया है कि इन प्रतिबंधों का व्यापक प्रचार समाचार पत्रों, दूरदर्शन चैनलों और समाज माध्यमों पर किया जाए। आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए इन नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल, गुरुवार को 152 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इसके लिए संबंधित इलाकों में सोमवार से ही बाइक संबंधी प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा, जिसके लिए 27 अप्रैल से प्रतिबंध प्रभावी होंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव 26 : मतदान से दो दिन पहले बाइक चलाने पर सख्त पाबंदियां
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति, जैसे चिकित्सा कार्य, पारिवारिक आवश्यकताएं या बच्चों को विद्यालय ले जाने और वापस लाने के मामलों में यह प्रतिबंध लागू नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News