Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बड़ाबाजार की 'पगइया पट्टी' में चुनावी रंग

ईवीएम से लेकर छाता तक की डिमांड, टीएमसी के प्रचार सामग्री की मची है भारी लूट

30 Mar 2026

बड़ाबाजार की 'पगइया पट्टी' में चुनावी रंग

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही राज्य का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र बड़ाबाजार राजनीतिक रंगों में सराबोर हो गया है। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए राजनीतिक दलों के बीच होड़ मची है, जिसका सीधा असर बाजार की रौनक पर दिख रहा है। बड़ाबाजार की प्रसिद्ध पगइया पट्टी में इन दिनों तिल रखने की जगह नहीं है। सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और समर्थक झंडे, टोपी और साडिय़ों की खरीदारी में जुटे हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार चुनावी बाजार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। बाजार के रुझान बता रहे हैं कि इस बार भी सत्तारूढ़ तृणमूल की प्रचार सामग्री की मांग सबसे अधिक है। टीएमसी के झंडे, ममता बनर्जी की तस्वीर वाली साडिय़ां और पार्टी के चुनाव चिह्न वाले छातों की भारी मांग देखी जा रही है। 
दुकानदारों का कहना है कि टीएमसी की सामग्री का स्टॉक आते ही खत्म हो रहा है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा की सामग्री की भी मांग बनी हुई है, लेकिन टीएमसी के मुकाबले फिलहाल यह कुछ कम नजर आ रही है। हालांकि, जैसे-जैसे मतदान की तारीखें करीब आएंगी, भाजपा की डिमांड में भी उछाल आने की संभावना है। इसके उलट कांग्रेस और माकपा जैसे दलों के झंडे-बैनर बाजार में कम ही दिखाई दे रहे हैं और उनकी मांग भी फिलहाल काफी ठंडी है। इस चुनावी सीजन में साडिय़ों और टी-शर्ट (गंजी) ने प्रचार का तरीका बदल दिया है। महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टियां विशेष रूप से डिजाइन की गई साडिय़ों का ऑर्डर दे रही हैं। इसके अलावा, भीषण गर्मी को देखते हुए पार्टी के लोगो वाले छातों और टोपियों की मांग तेजी से बढ़ी है। बाजार में डमी ईवीएम मशीनें भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जिनका उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को वोट देने की प्रक्रिया समझाने के लिए किया जा रहा है। पगइया पट्टी के थोक व्यापारियों का कहना है कि इस बार का चुनाव उनके लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार प्रचार सामग्री की वैरायटी और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ है। 
डिजिटल प्रिंटिंग के कारण अब कार्यकर्ताओं की पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड सामग्री भी तैयार की जा रही है। बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में जब प्रचार अपने चरम पर होगा, तब बड़ाबाजार से प्रतिदिन करोड़ों रुपये की चुनावी सामग्री की आपूर्ति पूरे बंगाल में की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बड़ाबाजार की 'पगइया पट्टी' में चुनावी रंग
ईवीएम से लेकर छाता तक की डिमांड, टीएमसी के प्रचार सामग्री की मची है भारी लूट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News