Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दो मतदाता पहचान पत्र रखने के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी के खिलाफ चुनाव आयोग ने शुरू की जांच

यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और चुनावी पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं

23 May 2025

दो मतदाता पहचान पत्र रखने के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी के खिलाफ चुनाव आयोग ने शुरू की जांच

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की पत्नी कोयल मजूमदार पर दो अलग-अलग स्थानों पर मतदाता पहचान पत्र रखने का आरोप लगा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग (ईसी) ने जांच शुरू कर दी है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोयल मजूमदार के पास दो अलग-अलग ईपीआईसी नंबर वाले मतदाता पहचान पत्र हैं। एक पहचान पत्र बालुरघाट में उनके विवाहोपरांत नाम कोयल मजूमदार के नाम पर है, जबकि दूसरा जलपाईगुड़ी में उनके कुंवारी नाम कोयल चौधरी के नाम पर जारी किया गया था।
अधिकारी के अनुसार, "यदि उन्होंने फॉर्म-18 के माध्यम से बदलाव की सूचना दी होती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। किसी भी बदलाव की सूचना देना मतदाता की जिम्मेदारी होती है, लेकिन इस मामले में चुनाव आयोग को कोई जानकारी नहीं दी गई।"
बताया गया है कि शादी के बाद कोयल ने बालुरघाट में फॉर्म-6 भरकर नया मतदाता कार्ड बनवाया था, लेकिन दोनों कार्डों के ईपीआईसी नंबर और उपनाम अलग होने की वजह से यह गलती तत्काल पकड़ में नहीं आ सकी।
चुनाव आयोग अब दोनों पहचान पत्रों की फोटोग्राफ और अन्य व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों कार्ड एक ही व्यक्ति के हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने इस मामले में जलपाईगुड़ी और दक्षिण दिनाजपुर के जिलाधिकारियों से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और चुनावी पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी के खिलाफ आयोग ने शुरू की जांच
यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और चुनावी पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News