Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

निर्वाचन आयोग बन गया निर्यातन आयोग : अभिषेक

बेलडांगा हिंसा के पीछे भाजपा की साजिश का आरोप

17 Jan 2026

निर्वाचन आयोग बन गया निर्यातन आयोग : अभिषेक

कोलकाता। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आयोजित जनसभा से केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर एक साथ तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि आज का निर्वाचन आयोग, निर्वाचन आयोग नहीं बल्कि 'निर्यातन (उत्पीडऩ) आयोगÓ बन चुका है। अभिषेक ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता खत्म हो चुकी है और वह भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने जनता से अपील की थी कि भाजपा के एजेंट और डमी उम्मीदवार को हराना है। उन्होंने कहा कि मैंने आपसे भाजपा के एजेंट को हराने की अपील की थी। आपने भाजपा के डमी उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को लोकतांत्रिक तरीके से हराकर यह साबित कर दिया कि बंगाल की जनता किसी के दबाव में नहीं आती। मैं आप सभी को सलाम करता हूं। बेलडांगा में हाल ही में हुई घटना को लेकर अभिषेक बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें बैठक स्थगित करने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर वहां पहुंचने का फैसला किया। उनके अनुसार, अगर मैं यहां नहीं आता, तो इससे भाजपा के एजेंटों को और ताकत मिलती। मैं इस घटना से जुड़े हर पहलू पर नजर बनाए हुए हूं और मेरे पास पूरी जानकारी और खुफिया इनपुट मौजूद हैं। 
उन्होंने आरोप लगाया कि बेलडांगा की घटना भाजपा के 'बाबुओंÓ और एक 'गद्दारÓ के इशारे पर कराई गई साजिश है, जिसका मकसद इलाके में तनाव फैलाना और राजनीतिक लाभ उठाना है।अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पहले भी जनता ने एक गद्दार को लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाया है और इस बार भी वही रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा नहीं, बल्कि वोट के जरिए ऐसे लोगों को जवाब दिया जाना चाहिए।
सभा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने लोगों से एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग समाज में नफरत और विभाजन के बीज बोने की कोशिश कर रहे हैं, वे मुर्शिदाबाद को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपसी भाईचारा टूटा, तो नुकसान मुर्शिदाबाद का होगा। हमें किसी भी कीमत पर इसे होने नहीं देना है।बेलडांगा में पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस तरह की किसी भी घटना का समर्थन नहीं करती।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कल जो कुछ भी हुआ, चाहे वह पत्रकारों पर हमला हो या किसी तरह की हिंसा तृणमूल कांग्रेस उसका समर्थन नहीं करती। मैं सभी से अपील करता हूं कि भाजपा की उकसावे वाली राजनीति का शिकार न बनें।अभिषेक बनर्जी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से घटना के पीछे शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अंत में अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे 'गद्दारÓ का असली चेहरा बहुत जल्द जनता के सामने उजागर होगा, और तब लोग खुद तय करेंगे कि ऐसे तत्वों के साथ क्या सलूक होना चाहिए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निर्वाचन आयोग बन गया निर्यातन आयोग : अभिषेक
बेलडांगा हिंसा के पीछे भाजपा की साजिश का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News