Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी, 77 केंद्राें पर हाेगी 293 सीटों की मतगणना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने रविवार काे बताया कि किस जिले के किस केंद्र पर किन-किन विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। आयोग ने जिला-वार सभी मतगणना केंद्रों के पते भी सार्वजनिक किए हैं।

03 May 2026

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी, 77 केंद्राें पर हाेगी 293 सीटों की मतगणना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दाे चरणाें में संपन्न हाेने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टीकी है। वहीं, मतगणणा काे लेकर निर्वाचन आयोग ने राज्य भर के मतगणना केंद्रों की विस्तृत सूची जारी की है। आयोग के अनुसार, राज्य की 293 विधानसभा सीटों (फलता को छोड़कर) की मतगणना कुल 77 केंद्रों पर की जाएगी। इससे पहले 30 अप्रैल को आयोग ने मतगणना केंद्रों की संख्या 87 से घटाकर 77 करने का निर्णय लिया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने रविवार काे बताया कि किस जिले के किस केंद्र पर किन-किन विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। आयोग ने जिला-वार सभी मतगणना केंद्रों के पते भी सार्वजनिक किए हैं।

कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों के लिए पांच मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उत्तर कोलकाता की सात सीटों चौरंगी, एंटाली, बेलघाटा, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, मानिकतला और काशीपुर-बेलगाछिया की मतगणना नेताजी इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र के पास होगी।

इसके अलावा, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सखावत मेमोरियल स्कूल में होगी। कोलकाता बंदरगाह सीट के मत सेंट थॉमस बॉयज स्कूल (डायमंड हार्बर रोड) में गिने जाएंगे। वहीं रासबिहारी सीट की मतगणना बालीगंज गवर्नमेंट हाई स्कूल तथा बालीगंज विधानसभा क्षेत्र की गिनती बाबा साहेब आंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी (बालीगंज सर्कुलर रोड) में होगी।

दक्षिण कोलकाता के कई क्षेत्रों की मतगणना भी अलग-अलग केंद्रों पर होगी। जादवपुर के एपीसी रॉय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भांगर, सोनारपुर उत्तर और सोनारपुर दक्षिण की गिनती होगी। अलीपुर जजेस कोर्ट परिसर स्थित बिहारीलाल कॉलेज में बेहाला पूर्व, बेहाला पश्चिम और कसबा सीटों की मतगणना होगी। वहीं हेस्टिंग्स हाउस कॉम्प्लेक्स, अलीपुर में महेशतला, मेटियाब्रुज, बजबज, जादवपुर और टालीगंज विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती की जाएगी।

जिला-वार व्यवस्था के अनुसार अलीपुरद्वार में एक, बांकोड़ा में तीन, बीरभूम में तीन, कूचबिहार में पांच, दक्षिण दिनाजपुर में दो, दार्जिलिंग में तीन, हुगली में पांच, हावड़ा में चार, जलपाईगुड़ी में दो, झाड़ग्राम में एक, कालिम्पोंग में एक, कोलकाता में पांच (उत्तर में एक और दक्षिण में चार), मालदा में दो, मुर्शिदाबाद में पांच, नदिया में चार, उत्तर 24 परगना में सात, पश्चिम बर्दवान में दो, पश्चिम मेदिनीपुर में तीन, पूर्व बर्दवान में चार, पूर्व मेदिनीपुर में चार, पुरुलिया में तीन, दक्षिण 24 परगना में छह तथा उत्तर दिनाजपुर में दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य में सबसे अधिक 33 विधानसभा सीटें उत्तर 24 परगना जिले में हैं। इन सीटों की मतगणना आठ केंद्रों से की जाएगी। इनमें बारासात गवर्नमेंट कॉलेज एंड हाई स्कूल, बसीरहाट हाई स्कूल, बसीरहाट पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिधाननगर कॉलेज, बनगांव का दीनबंधु महाविद्यालय, पानीहाटी का गुरु नानक कॉलेज परिसर और बैरकपुर का राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज शामिल हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी, 77 केंद्राें
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने रविवार काे बताया कि किस जिले के किस केंद्र पर किन-किन विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती होगी। आयोग ने जिला-वार सभी म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News