Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल में चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक पर हमला, महिलाओं ने वाहन को बनाया निशाना

फिलहाल, इस घटना को लेकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की समीक्षा की जा रही है

29 Dec 2025

बंगाल में चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक पर हमला, महिलाओं ने वाहन को बनाया निशाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट इलाके में सोमवार को चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक सी. मुरुगन को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए उनके वाहन पर हमला किया और कार के पिछले दरवाजे का लॉक क्षतिग्रस्त कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी महिलाएं एसआईआर के खिलाफ नारे लगा रही थीं और साथ ही केंद्र सरकार पर 100 दिन के काम की योजना का फंड रोकने का आरोप भी लगा रही थीं। गो बैक के नारे लगाते हुए भीड़ ने पर्यवेक्षक की कार को घेर लिया, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई।
यह घटना मगराहाट-2 क्षेत्र में उस समय हुई, जब सी. मुरुगन डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में चल रही सुनवाई में शामिल होने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सुनवाई केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट-2 की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
हालात ऐसे हो गए कि मौके पर मौजूद पुलिस भी स्थिति को तुरंत नियंत्रित नहीं कर सकी। भारी विरोध के कारण विशेष पर्यवेक्षक को सुनवाई कक्ष में प्रवेश करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सुनवाई समाप्त होने के बाद बाहर निकलते समय भी उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सी. मुरुगन ने कहा कि वह चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के रूप में वहां आए थे और उन्होंने अपना काम नियमानुसार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और चुनाव आयोग के प्रतिनिधि के तौर पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए उन्हें किसी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है।
गौरतलब है कि, इससे पहले 11 दिसंबर को भी सी. मुरुगन को डायमंड हार्बर के फल्ता इलाके में एक स्कूल के दौरे के दौरान इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था। उस समय भी महिलाओं ने एसआईआर के साथ-साथ केंद्र सरकार पर रोजगार गारंटी योजना का फंड रोकने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
फिलहाल, इस घटना को लेकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक पर हमला
फिलहाल, इस घटना को लेकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की ओर से स्थिति की समीक्षा की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News