Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

निर्वाचन आयोग का सख्त संदेश- बलों को बैठाकर नहीं रखा जाएगा

केंद्रीय बलों के पहुंचते ही शुरू होगा रूट मार्च

24 Feb 2026

निर्वाचन आयोग का सख्त संदेश- बलों को बैठाकर नहीं रखा जाएगा

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने से पहले ही निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। आगामी चुनाव की तारीखों के संभावित ऐलान से पहले ही राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती और उनकी सक्रियता को लेकर आयोग ने अभूतपूर्व कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को राज्य पुलिस के आला अधिकारियों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आयोग ने दो टूक संदेश दे दिया कि केंद्रीय बलों की टुकडिय़ों को राज्य में पहुंचते ही सीधे मैदान में उतारा जाएगा। उन्हें किसी भी स्थिति में बैरकों में बैठाकर नहीं रखा जाएगा, बल्कि संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल रूट मार्च शुरू करना अनिवार्य होगा ताकि मतदाताओं के मन से भय को समाप्त किया जा सके। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से विश्लेषण किया गया। बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) विनीत गोयल, कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार और सीआरपीएफ के आईजी समेत कई वरिष्ठ सैन्य व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 
सूत्रों के अनुसार, आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बलों के आगमन के साथ ही उन इलाकों की सूची तैयार होनी चाहिए जहां रूट मार्च किया जाना है। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी केवल प्रतीकात्मक न होकर प्रभावी दिखे। रूट मार्च की पूरी रूपरेखा और तैनाती की प्रक्रिया पर राज्य के डीजीपी और चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक पल-पल की नजर रखेंगे। बैठक के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों को संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों (बूथों) की सूची अविलंब अपडेट करने को कहा गया है। आयोग ने साफ किया है कि सुरक्षा योजना का खाका इन केंद्रों की संवेदनशीलता के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय बलों के परिवहन, ठहरने के प्रबंध और अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे जमीनी स्तर पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे बल बिना किसी बाधा के अपना ऑपरेशन शुरू कर सकें। आयोग का मानना है कि चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही केंद्रीय बलों की सक्रियता और सघन रूट मार्च से आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होगा। राज्य में बीते चुनावों के दौरान हुई हिंसा के इतिहास को देखते हुए इस बार आयोग शुरुआती चरण से ही नियंत्रण अपने हाथ में रखना चाहता है। आयोग के इस कड़े रुख से स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी तरह भयमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा तंत्र को किसी भी हद तक सक्रिय किया जाएगा। इस सक्रियता का उद्देश्य उपद्रवी तत्वों को कड़ा संदेश देना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम नागरिक की भागीदारी को सुरक्षित बनाना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निर्वाचन आयोग का सख्त संदेश- बलों को बैठाकर नहीं रखा जाएगा
केंद्रीय बलों के पहुंचते ही शुरू होगा रूट मार्च





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News