Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

चुनाव आयोग ने बासंती हिंसा पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

स्थिति बिगड़ने पर कैनिंग, बासंती और गोसाबा कोस्टल थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया

27 Mar 2026

चुनाव आयोग ने बासंती हिंसा पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

दक्षिण 24 परगना। राज्य में चुनावी शोर के बीच दक्षिण 24 परगना के बासंती में पुलिस पर हमले की घटना में गुरुवार शाम तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह हिंसा ा उस समय हुई जब भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार इलाके में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने लाठी-डंडों और बांस से अचानक हमला कर दिया। हालात काबू में करने पहुंची पुलिस टीम भी हमले का शिकार हो गई।
हमले में सब-इंस्पेक्टर सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दौड़ाकर पीटा गया और सड़क पर गिरने के बाद सिर पर वार किया गया, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके अलावा पांच अन्य कांस्टेबल भी जख्मी हुए हैं। स्थिति बिगड़ने पर कैनिंग, बासंती और गोसाबा कोस्टल थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। साथ ही एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे और बाद में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई।
इस पूरे घटनाक्रम पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई सवाल उठाए हैं। आयोग ने पूछा है कि केंद्रीय बलों की तैनाती में देरी क्यों हुई, केवल दो सेक्शन बल ही क्यों लगाए गए और इंटेलिजेंस इनपुट में चूक कैसे हुई। इन सभी बिंदुओं पर डीजीपी से जवाब मांगा गया है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तार सभी आरोपित तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि चुनाव के दौरान पुलिस पूरी तरह से आयोग के अधीन होती है, इसलिए किसी भी घटना की जिम्मेदारी आयोग की बनती है। फिलहाल, अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य पुलिस प्रशासन चुनाव आयोग को क्या जवाब देता है और आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग ने बासंती हिंसा पर डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
स्थिति बिगड़ने पर कैनिंग, बासंती और गोसाबा कोस्टल थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News