Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र रूप से जांच कराए चुनाव आयोगः प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह भारत के हर नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे बड़े अधिकार यानी मतदान के अधिकार की रक्षा का मामला है।

12 Aug 2025

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र रूप से जांच कराए चुनाव आयोगः प्रमोद तिवारी

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और हालिया चुनावों में कथित वोट चोरी को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्षता बरतने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

प्रमोद तिवारी ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह भारत के हर नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे बड़े अधिकार यानी मतदान के अधिकार की रक्षा का मामला है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार 300 से अधिक सांसद सड़कों पर उतरे ताकि वे चुनाव आयोग से यह अपील कर सकें कि जनता का वोट देने का अधिकार न छीना जाए।

उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए और उन्हें हिरासत में ले लिया। कई सांसदों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस सांसद तिवारी ने कहा कि क्या यह तानाशाही नहीं है? उन्होंने कहा कि अगर सरकार जनप्रतिनिधियों को भी अपनी बात कहने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने से रोकेगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। तिवारी ने चुनाव आयोग से निष्पक्षता बरतने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग की।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र रूप से जांच कराए
प्रमोद तिवारी ने यहां पत्रकारों से कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह भारत के हर नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे बड़े अधिकार यानी मतदान के अध





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News