Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कोलकाता में सीईओ ऑफिस के पास बीएलओ प्रदर्शन पर निर्वाचन आयाेग सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार को भेजे अपने पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया कि सीईओ कार्यालय की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था इस स्थिति को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हुई।

26 Nov 2025

कोलकाता में सीईओ ऑफिस के पास बीएलओ प्रदर्शन पर निर्वाचन आयाेग सख्त, रिपोर्ट तलब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर बूथ-स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के प्रदर्शन को गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा से 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बुधवार को भेजे अपने पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया कि सीईओ कार्यालय की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था इस स्थिति को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हुई।

निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल सहित संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आयोग ने यह भी उल्लेख किया कि संवेदनशील परिस्थितियों में सुरक्षा के स्तर का समुचित वर्गीकरण किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान अत्यधिक कार्यभार और दबाव का आरोप लगाते हुए बीएलओ ने सोमवार और मंगलवार को सीईओ कार्यालय के बाहर 30 घंटे तक धरना दिया था। यह प्रदर्शन मंगलवार शाम तक जारी रहा जिसके बाद आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी पत्र की प्रति भेजी।

निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि सीईओ कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनके निवास स्थान और आवागमन के दौरान भी सुनिश्चित की जाए और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना समाप्त हो।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में सीईओ ऑफिस के पास बीएलओ प्रदर्शन पर निर्वाचन आयाे
बुधवार को भेजे अपने पत्र में आयोग ने स्पष्ट किया कि सीईओ कार्यालय की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था इस स्थिति को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हुई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News