Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग सख्त, 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक तैनात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, नियुक्त किए गए सभी अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से बुलाए गए हैं। इनकी तैनाती का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाना, हिंसा की आशंका रोकना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाना है।

25 Apr 2026

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग सख्त, 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक तैनात

कोलकाता। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। आयोग ने 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, नियुक्त किए गए सभी अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से बुलाए गए हैं। इनकी तैनाती का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाना, हिंसा की आशंका रोकना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाना है।

पहले चरण के मतदान के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कुछ स्थानों पर तनाव और छिटपुट हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। इसी को देखते हुए आयोग दूसरे चरण में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना समाप्त करना चाहता है।

इन 11 अतिरिक्त नियुक्तियों के बाद राज्य में कुल पुलिस पर्यवेक्षकों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। इससे पहले आयोग ने चुनाव के लिए 84 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक थे।

निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस को सौंपी गई है।

इसी बीच, आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निलंबित अधिकारियों में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर और एक अनुमंडल स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। अन्य अधिकारियों में संबंधित थाना प्रभारियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। आयोग ने डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक ईशानी पाल को भी कड़ी चेतावनी जारी की है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर हाेगा और मतगणना 4 मई काे हाेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग सख्त, 11 अति
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, नियुक्त किए गए सभी अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से बुलाए गए हैं। इनकी तैनाती का उद्देश्य संवेदनश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News