Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग सख्त, गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

सूत्रों के अनुसार, 27 अप्रैल को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भेजा गया। इस पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पहले चरण के दौरान जिन इलाकों से डराने-धमकाने और हिंसा की शिकायतें मिली थीं, वैसी घटनाएं दूसरे चरण में दोबारा नहीं होनी चाहिए।

28 Apr 2026

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग सख्त, गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले भारत निर्वाचन आयोग ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को 142 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी एक विस्तृत सूची सौंपी है, जिसमें उन लोगों के नाम शामिल हैं जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, 27 अप्रैल को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भेजा गया। इस पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पहले चरण के दौरान जिन इलाकों से डराने-धमकाने और हिंसा की शिकायतें मिली थीं, वैसी घटनाएं दूसरे चरण में दोबारा नहीं होनी चाहिए। इस सूची में कई तृणमूल नेताओं के नाम होने की भी चर्चा है। खासतौर पर मोगराहाट पश्चिम के उम्मीदवार और अभिषेक बनर्जी के करीबी सामिम अहमद, फलता के नेता जहांगीर खान, शेख शाहजहां और शिवप्रसाद हाजरा पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बसिरहाट इलाके के बारिक विश्वास और साहानुर मंडल के नाम भी सूची में बताए जा रहे हैं।

आयोग द्वारा भेजी गई सूची में उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों के कुल 142 विधानसभा क्षेत्रों के संदिग्ध लोगों के नाम और उनके संपर्क विवरण तक शामिल हैं। पत्र में आयोग ने साफ कहा है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि सूची में शामिल लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कलकत्ता उच्च न्यायालय के हालिया निर्देश का हवाला देते हुए यह भी कहा गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्वतंत्र रूप से कार्रवाई कर सकती है। वोटरों को डराने या बूथ कब्जाने की कोशिशों पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने को कहा गया है।

पहले चरण में हुई हिंसा और उम्मीदवारों पर हमलों की घटनाओं को देखते हुए आयोग ने यह सख्त कदम उठाया है। निचले स्तर तक तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह सूची पुलिस अधिकारियों को व्हाट्सऐप के जरिए भी भेजी गई है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर कल यानी 29 अप्रैल को मतदान होना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग सख्त, गड़बड़
सूत्रों के अनुसार, 27 अप्रैल को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भेजा गया। इस पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पहले चरण के दौरान ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News