Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

महाराष्ट्र में चुनावी अनियमितता के आरोप का चुनाव आयोग तथ्यों के साथ लिखित जवाब देगा

राहुल गांधी का जिक्र किए बिना भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “ईसीआई राजनीतिक दलों को प्राथमिकता वाले हितधारक मानता है, बेशक, मतदाता सबसे प्रमुख हैं और राजनीतिक दलों से आने वाले विचारों, सुझावों, सवालों को गहराई से महत्व देता है।

07 Feb 2025

महाराष्ट्र में चुनावी अनियमितता के आरोप का चुनाव आयोग तथ्यों के साथ लिखित जवाब देगा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चुनावी अनियमितताओं के विपक्षी दलों के आरोप पर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि पूरे तथ्यों के साथ लिखित जवाब दिया जाएगा। आयोग की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र में फर्जी मतदाता जोड़ने के आरोप के तुरंत बाद आई है।

राहुल गांधी का जिक्र किए बिना भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “ईसीआई राजनीतिक दलों को प्राथमिकता वाले हितधारक मानता है, बेशक, मतदाता सबसे प्रमुख हैं और राजनीतिक दलों से आने वाले विचारों, सुझावों, सवालों को गहराई से महत्व देता है। आयोग पूरे देश में समान रूप से अपनाए गए पूर्ण तथ्यात्मक और प्रक्रियात्मक मैट्रिक्स के साथ लिखित में जवाब देगा।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के साथ संयुक्त रूप से शुक्रवार को विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाता जोड़े जाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र की वयस्क आबादी 9.54 करोड़ है, जबकि राज्य में 9.7 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में राज्य की कुल आबादी से ज़्यादा मतदाता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद पांच महीनों में महाराष्ट्र में 39 लाख मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पाँच साल में 32 लाख मतदाता जुड़े थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र में चुनावी अनियमितता के आरोप का चुनाव आयोग तथ्यों
राहुल गांधी का जिक्र किए बिना भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “ईसीआई राजनीतिक दलों को प्राथमिकता वाले हितधारक मानता है, बेशक, मतदाता सबसे प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News