Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चुनाव पर हिंसा का काला साया, बासंती में 'पुलिस की वर्दी' लहूलुहान

हालांकि, पुलिस पर हुआ यह सीधा हमला सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को तोडऩे वाली घटना मानी जा रही है

26 Mar 2026

चुनाव पर हिंसा का काला साया, बासंती में 'पुलिस की वर्दी' लहूलुहान

कोलकाता। बंगाल में चुनाव का बिगुल बजते ही हिंसा का पुराना और खौफनाक अध्याय एक बार फिर खुल गया है। दक्षिण 24 परगना का बासंती इलाका, जो अपनी राजनीतिक संवेदनशीलता के लिए कुख्यात है, वहां इस बार चुनावी रंजिश ने कानून के रखवालों को ही अपना निशाना बना लिया। एक भीड़भाड़ वाले बाजार में जिस तरह से बासंती थाने के सब-इंस्पेक्टर सौरव गुहा को सड़क पर गिराकर बांस और लाठियों से पीटा गया, उसने न केवल स्थानीय प्रशासन की विफलता को उजागर किया है, बल्कि आगामी मतदान की निष्पक्षता और सुरक्षा पर भी एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। यह पूरी घटना उस समय शुरू हुई जब भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार के समर्थन में इलाके में चुनाव प्रचार चल रहा था। देखते ही देखते राजनीतिक नारेबाजी ने हिंसक मोड़ ले लिया। 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उपद्रवियों का जत्था लाठी-डंडों से लैस होकर बाजार में दाखिल हुआ और दहशत फैलानी शुरू कर दी। मोटरसाइकिलों की तोडफ़ोड़ और चीख-पुकार के बीच जब पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची, तो हमलावरों का गुस्सा खाकी पर उतर आया। सादे कपड़ों में ड्यूटी कर रहे एसआई सौरव गुहा को भीड़ ने घेर लिया। भागने की कोशिश में जब वह सड़क पर गिरे, तो उन पर बेरहमी से वार किए गए। उनके सिर से निकलता खून और फटी हुई कमीज उस भयावह मंजर की गवाही दे रही थी, जिसने इलाके के आम लोगों को भी दहशत में डाल दिया। इस घटना ने एक बार फिर बंगाल की चुनावी संस्कृति और उसमें निहित हिंसा के गहरे प्रभाव को सतह पर ला दिया है। बासंती का यह इलाका भौगोलिक और राजनीतिक रूप से इतना पेचीदा है कि यहां की हिंसा अक्सर राज्य की सुर्खियों का हिस्सा बनती है। हालांकि, पुलिस पर हुआ यह सीधा हमला सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को तोडऩे वाली घटना मानी जा रही है। फिलहाल भारी संख्या में केंद्रीय बलों और पड़ोसी थानों की पुलिस की तैनाती कर दी गई है, लेकिन बाजार की गलियों में सन्नाटा और लोगों की आंखों में खौफ साफ देखा जा सकता है। 
राजनीतिक रूप से इस हमले ने आरोप-प्रत्यारोप की नई जंग छेड़ दी है। जहां तृणमूल इसे चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र की विफलता बता रही है, वहीं विपक्षी दल इसे राज्य में कानून के इकबाल के खत्म होने का प्रमाण मान रहे हैं। सवाल यह उठता है कि यदि चुनाव प्रचार के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी सुरक्षित नहीं है, तो सुदूर गांवों में रहने वाला आम मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे कर पाएगा? बासंती की यह खूनी बासंती वाली छवि लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बासंती में 'पुलिस की वर्दी' लहूलुहान
हालांकि, पुलिस पर हुआ यह सीधा हमला सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को तोडऩे वाली घटना मानी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News