Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

चुनाव 26 : पहले चरण के लिए 2407 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती

हले चरण में उत्तर बंगाल के सभी जिलों में मतदान होगा, जिनमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा शामिल हैं। इसके साथ ही जंगलमहल क्षेत्र के झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा, तथा बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान में भी इसी चरण में मतदान कराया जाएगा।

15 Apr 2026

चुनाव 26 : पहले चरण के लिए 2407 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती की विस्तृत योजना जारी कर दी है। आयोग के मुताबिक पहले चरण में केंद्रीय सशस्त्र बलों की कुल 2,407 कंपनियां तैनात की जाएंगी, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

पहले चरण में उत्तर बंगाल के सभी जिलों में मतदान होगा, जिनमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा शामिल हैं। इसके साथ ही जंगलमहल क्षेत्र के झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा, तथा बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान में भी इसी चरण में मतदान कराया जाएगा।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती मुर्शिदाबाद जिले में की जा रही है। इस जिले को दो पुलिस जिलों मुर्शिदाबाद और जंगीपुर में बांटा गया है। यहां कुल 316 कंपनियां तैनात होंगी, जिनमें 240 कंपनियां मुर्शिदाबाद पुलिस जिले में और 76 कंपनियां जंगीपुर में रहेंगी।

मुर्शिदाबाद के बाद पूर्व मेदिनीपुर में 273 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इस जिले में नंदीग्राम विधानसभा सीट भी आती है, जहां भाजपा के उम्मीदवार और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के पवित्र कर से होगा। पश्चिम मेदिनीपुर में 271 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती की योजना है।

इसके अलावा बांकुड़ा में 193 कंपनियां, बीरभूम में 176, मालदा में 172, पुरुलिया में 151 और कूचबिहार में 146 कंपनियां तैनात की जाएंगी। दक्षिण दिनाजपुर में 83, झाड़ग्राम में 74, दार्जिलिंग में 61, कलिम्पोंग में 21, जलपाईगुड़ी में 92 और अलीपुरद्वार में 77 कंपनियां तैनात होंगी।

उत्तर दिनाजपुर जिले को भी दो पुलिस जिलों इस्लामपुर और रायगंज में विभाजित किया गया है। यहां क्रमशः 61 और 71 कंपनियां तैनात होंगी, यानी कुल 132 कंपनियां इस जिले में रहेंगी।

वहीं, सिलीगुड़ी और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में क्रमशः 44 और 125 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पहले चरण के मतदान से पहले, यानी सोमवार तक सभी केंद्रीय बलों की तैनाती पूरी कर ली जाए, ताकि 23 अप्रैल को मतदान पूरी तरह सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव 26 : पहले चरण के लिए 2407 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनात
हले चरण में उत्तर बंगाल के सभी जिलों में मतदान होगा, जिनमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा श





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News