Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चुनाव 26: पहले चरण के मतदान पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील, रिकॉर्ड मतदान के लिए लोगों से घरों से निकलने का अनुरोध

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की। साथ ही विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने का आग्रह किया।

23 Apr 2026

चुनाव 26: पहले चरण के मतदान पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील, रिकॉर्ड मतदान के लिए लोगों से घरों से निकलने का अनुरोध

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 152 विधानसभा सीटों पर शुरू हो गया। मतदान शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की। साथ ही विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने का आग्रह किया।

पहले चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में लगभग 2,400 केंद्रीय बल कंपनियां तैनात की हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूर्व मेदिनीपुर में सर्वाधिक 273 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि पश्चिम मेदिनीपुर में 271 कंपनियां लगाई गई हैं। इसके अलावा मुर्शिदाबाद में 240, बांकुड़ा में 193, बीरभूम में 176, मालदा में 172 और पुरुलिया में 151 कंपनियां तैनात हैं।

पहले चरण के लिए कुल 44 हजार 376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2,958 सहायक केंद्र शामिल हैं। इनमें 5,487 शहरी और 35,931 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। विशेष बात यह है कि 5,644 मतदान केंद्रों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा 207 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 167 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कूचबिहार दक्षिण, करंदीघी और इटाहार सीटों पर सर्वाधिक 15-15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि चंद्रकोणा सीट पर सबसे कम पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदाता आंकड़ों के अनुसार 100 वर्ष से अधिक आयु के 4,025 मतदाता हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के दो लाख चार हजार 618 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या दो लाख 53 हजार 244 है। कड़ी सुरक्षा, व्यापक निगरानी और शीर्ष नेतृत्व की अपीलों के बीच पहले चरण का मतदान राज्य की चुनावी दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव 26: पहले चरण के मतदान पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील, रि
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से उत्साहपूर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News