Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भवानीपुर में स्कूल की दीवार से लगा करंट

कई छात्र घायल, स्कूल फिलहाल बंद

02 Aug 2025

भवानीपुर में स्कूल की दीवार से लगा करंट

कोलकाता। भवानीपुर स्थित एल्गिन रोड के एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में करंट लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। बारिश के पानी से भीग चुकी स्कूल की दीवारों में अचानक करंट दौड़ गया, जिससे कई छात्रों को झटका लगा। 
गनीमत रही कि समय रहते सभी छात्रों को बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्कूल की छत से तेज बारिश के कारण पानी टपक रहा था। क्लासरूम में पानी भर जाने से बच्चों की किताबें और बैग भीग गए। तभी कुछ छात्रों ने जैसे ही दीवार को छुआ, उन्हें करंट लग गया। घबराकर बच्चे चिल्लाने लगे और दौड़ते हुए बाहर निकल आए। इसके बाद शिक्षकों और स्टाफ ने तत्काल स्कूल खाली करा लिया और स्कूल को बंद कर दिया गया। 
स्कूल के प्रिंसिपल सिम्सन मोल्ला ने बताया कि ग्रुप-डी स्टाफ ने सबसे पहले करंट की जानकारी दी थी। इसके बाद सीइएससी की टीम को बुलाया गया। फिलहाल स्कूल पूरी तरह बंद है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल स्कूल की हालत पढ़ाई के लायक नहीं है। छत से लगातार पानी टपक रहा है और कक्षा कक्ष भी क्षतिग्रस्त हैं। 
उन्होंने बताया कि मरम्मत के लिए कोलकाता नगर निगम से मदद मांगी गई है और अल्पसंख्यक फंड से वित्तीय सहायता की भी मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्कूल के एक शिक्षक ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि सोमवार से किसी वैकल्पिक स्थान पर कक्षाएं शुरू की जा सकें, लेकिन जब तक भवन की मरम्मत नहीं होती, छात्रों की सुरक्षा सबसे पहले है। स्थानीय तृणमूल पार्षद असीम बसु ने भी माना कि यदि छात्र समय पर बाहर नहीं निकलते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से स्कूल भवन के सुधार को लेकर चर्चा चल रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भवानीपुर में स्कूल की दीवार से लगा करंट
कई छात्र घायल, स्कूल फिलहाल बंद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News