Please wait

पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैडिंग

बताया गया है कि खराब मौसम के चलते मुनस्यारी के रालम में यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

16 Oct 2024

पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैडिंग

देहरादून/ पिथौरागढ़। केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकाप्टर की पिथौरागढ़ जिले में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। बताया गया है कि खराब मौसम के चलते मुनस्यारी के रालम में यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

पिथाैरागढ़ के जिलाधिकारी विनाेद गिरि गाेस्वामी ने फाेन पर हिन्दुस्थान समाचार काे बताया कि केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकाॅप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है और वे सुरक्षित हैं।

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार उत्तराखंड प्रवास पर थे। वे हेलीकाप्टर से मिलम की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते में खराब मौसम के चलते उनके हेलीकाप्टर को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी
बताया गया है कि खराब मौसम के चलते मुनस्यारी के रालम में यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News