Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

'आवारापन 2' के पहले गाने में इमरान हाशमी का इमोशनल अवतार

वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर 'शिवम पंडित' के किरदार में अधूरे प्यार की टीस और भावनात्मक संघर्ष से गुजरते नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा पाटनी उनकी जिंदगी में नई उम्मीद और नए प्यार की किरण बनकर दिखाई देती हैं।

07 Jul 2026

'आवारापन 2' के पहले गाने में इमरान हाशमी का इमोशनल अवतार

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई थी और अब इस भावनात्मक गीत ने फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है। वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर 'शिवम पंडित' के किरदार में अधूरे प्यार की टीस और भावनात्मक संघर्ष से गुजरते नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा पाटनी उनकी जिंदगी में नई उम्मीद और नए प्यार की किरण बनकर दिखाई देती हैं।

'वे जुनून' को गायक सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। गीत का संगीत और कंपोजिशन मिथुन ने तैयार किया है। गाने में रोमांस, दर्द और जुदाई की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वीडियो से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी 2007 में आई 'आवारापन' के अंत के बाद आगे बढ़ेगी और शिवम पंडित की जिंदगी के नए अध्याय को दिखाएगी।

निर्माताओं को उम्मीद है कि यह गीत दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक दुनिया से जोड़ने में सफल रहेगा। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर इमरान हाशमी के प्रशंसकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'आवारापन 2' के पहले गाने में इमरान हाशमी का इमोशनल अवतार
वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर 'शिवम पंडित' के किरदार में अधूरे प्यार की टीस और भावनात्मक संघर्ष से गुजरते नजर आ रहे हैं। वहीं, दिशा पाटनी उनकी जिंदगी में न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News