Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बॉलीवुड फिल्म में किसिंग सीन की शूटिंग पर बोले इमरान हाशमी

हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान इमरान ने शेयर किया कि यदि कोई अभिनेत्री किसी अंतरंग दृश्य को लेकर सहज महसूस नहीं करती थीं, तो वे क्या कदम उठाते थे।

15 Apr 2025

बॉलीवुड फिल्म में किसिंग सीन की शूटिंग पर बोले इमरान हाशमी

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। शुरुआती दौर में उन्हें उनकी बोल्ड फिल्मों के कारण ‘सीरियल किसर’ का टैग मिला था, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को एक बहुमुखी कलाकार के रूप में स्थापित किया। ‘शंघाई’ और ‘टाइगर-3’ जैसी फिल्मों में उनके गंभीर और प्रभावशाली अभिनय ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ रोमांटिक या बोल्ड किरदारों तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान इमरान ने शेयर किया कि यदि कोई अभिनेत्री किसी अंतरंग दृश्य को लेकर सहज महसूस नहीं करती थीं, तो वे क्या कदम उठाते थे।

इमरान हाशमी ने अंतरंग दृश्यों के पीछे की सच्चाई बताते हुए इंटरव्यू में कहा, "मैं अक्सर डायरेक्टर से बात करता हूं और अपने को-स्टार के साथ किए जाने वाले इंटीमेट सीन्स पर चर्चा करता हूं। हमें लगता है कि इंटीमेट सीन्स करते समय पारदर्शिता और सहजता होनी चाहिए। कई बार ऐसा हुआ है कि कोई को-स्टार इस तरह का किसिंग सीन करने के लिए तैयार नहीं होता या फिर अगर उस एक्टर को दिक्कत हो रही है तो हमने उस सीन को कैंसिल भी कर दिया है।

इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर हर कोई उत्साहित है। 'ग्राउंड ज़ीरो' में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री साईं ताम्हणकर इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म में इमरान बीएसएफ जवान नरेंद्र दुबे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2001 में दिल्ली में संसद पर हुए हमले के बाद चलाए गए एक गुप्त मिशन पर आधारित है। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉलीवुड फिल्म में किसिंग सीन की शूटिंग पर बोले इमरान हाशमी
हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान इमरान ने शेयर किया कि यदि कोई अभिनेत्री किसी अंतरंग दृश्य को लेकर सहज महसूस नहीं करती थीं, तो वे क्या कदम उठाते थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News