वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इस बीच, राज्य के ग्रामोन्नयन एवं प्राणी संरक्षण मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खड़गपुर। पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू चुकी हैं। अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। इस बीच, राज्य के ग्रामोन्नयन एवं प्राणी संरक्षण मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार सुबह खड़गपुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि हम सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।जहां भी अवैध निर्माण होंगे, वहां बुलडोजर चलाए जाएंगे। बंगाल में सत्ता में आई नई सरकार ने पहले दिन से ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैं अवैध गतिविधियों में शामिल सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे कानून की सीमा के भीतर अपनी गतिविधियों को अंजाम दें। सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।a